Advertisement

Hitendra Thakur: कौन हैं हितेंद्र ठाकुर? जिनकी पार्टी ने भाजपा समेत सभी दलों को कर दिया चारों खाने चित

देश की सबसे बड़ी नगरपालिका के वसई विहार से आ रहे रुझानों ने सभी को चौंका दिया है. यहां हितेंद्र ठाकुर की पार्टी बहुजन विकास अघाड़ी यानी BVA ने BJP समेत सभी पार्टियों को पछाड़ दिया है.

Latest News
Hitendra Thakur: कौन हैं हितेंद्र ठाकुर? जिनकी पार्टी ने भाजपा समेत सभी दलों को कर दिया चारों खाने चित

Hitendra Thakur

Add DNA as a Preferred Source

महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव के परिणामों के लिए वोटों की गिनती लगातार जारी है. देश की सबसे बड़ी नगरपालिका के वसई विहार से आ रहे रुझानों ने सभी को चौंका दिया है. यहां हितेंद्र ठाकुर की पार्टी बहुजन विकास अघाड़ी यानी BVA ने BJP समेत सभी पार्टियों को पछाड़ दिया है. रुझानों के अनुसार BVA अकेले दम पर पर 65 सीटों पर आगे है। वहीं, BJP 45 और शिवसेना यूबीटी 2 सीटों पर आगे है. वसई विहार की कुल 115 सीटों में आधी से ज्यादा सीटों पर BVA ने बढ़त बना रखी है.

बहुमत के लिए 58 सीटों की जरूरत

गौरतलब है कि यहां पर बहुमत के लिए 58 सीटों की जरूरत होती है. यानी कि बीवीए बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है. लेकिन क्या आप जानते है कि  बीवीए के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर कौन हैं. दरअसल हितेंद्र ठाकुर महाराष्ट्र की सियासत, खासकर वसई-विरार क्षेत्र के कद्दावर नेता हैं. हितेंद्र ठाकुर बहुजन विकास अघाड़ी पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं. 


वसई-बिहार में हितेंद्र का दबदबा

हितेंद्र ठाकुर ने 2009 में बहुजन विकास अघाड़ी की स्थापना की थी. वे वसई विधानसभा क्षेत्र से कई बार MLA रह चुके हैं. हितेंद्र ठाकुर के बेटे, क्षितिज ठाकुर हैं. वह अभी नालासोपारा सीट से विधायक हैं. वसई-बिहार इलाके में हितेंद्र के परिवार का दबदबा माना जाता है. हितेंद्र ठाकुर की पार्टी बहुजन विकास अघाड़ी का चुनाव चिन्ह सीटी है. ये स्थानीय मुद्दों पर वसई-विहार और नालासोपारा के इलाके में चुनाव लड़ते हैं और हमेशा से राज्य और देश की राजनीतिक पार्टियों को कड़ी टक्कर देते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement