Advertisement

घर बना रहे मजदूर के बेटे ने नाबालिग लड़की को प्यार में फंसाया, दोस्तों संग मिल किया था रेप, पुलिस ने दबोचा

Varanasi minor girl gangrape: उत्तर प्रदेश पुलिस ने इंसानियत को शर्मसार करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने एक नाबालिग का रेप किया था.

घर बना रहे मजदूर के बेटे ने नाबालिग लड़की को प्यार में फंसाया, दोस्तों संग मिल किया था रेप, पुलिस ने दबोचा

सांकेतिक तस्वीर.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वाराणसी में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने वाले सभी पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए 5 लोगों में से 4 नाबालिग हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस ने माहपुर नहर के पास सैदपुर थाना क्षेत्र में इन्हें पकड़ा है. 5 मार्च को नाबालिग के साथ गैंगरेप करने के बाद ये सभी फरार थे.

प्यार में फंसाया फिर दोस्तों संग मिलकर किया रेप

गैंगरेप का ये मामला असल में गाजीपुर का है. जहां एक निर्माणधीन मकान में काम कर रहे मजदूर के लड़के ने मकान मालिक की पोती को अपने प्यार में फंसाया. इसके बाद 5 मार्च को अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर वो नाबालिग लड़की को चौबेपुर ले गया. जहां उसके साथ अपराध करने के लिए तीन लोग और शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: नाबालिग लड़की से किया था गैंगरेप, 3 महीने में कोर्ट ने सुना दी आजीवन कारावास की सजा

सभी ने फिर वाराणसी जाने का प्लान बनाया और हाइवे के किनारे खेत में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया. इतना ही नहीं इन आरोपियों ने इसके बाद लड़की को गंगा नदी में भी फेंक दिया और मौके पर से फरार हो गए. किसी तरह नाविकों ने लड़की की जान बचा ली और उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया.

ये भी पढ़ें: 'योगी जी, गलती म्हारे से हो गई,' जब गले में तख्ती टांग सरेंडर करने पहुंचा बदमाश

पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी तुरंत आरोपियों को पकड़ने की तलाश शुरू कर दी और तीन से चार दिन में ही आरोपियों को ढूंढ निकाला. लड़की के परिवार वालों ने अपनी बच्ची को घर लाने के कुछ दिन बाद थाने में केस दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement