Advertisement

VIDEO: वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर में हादसा, स्पर्श दर्शन के दौरान गर्भ गृह में गिरी महिला

Vishwanath Temple News: विश्वनाथ मंदिर के अरघे में इससे पहले अक्टूबर 2024 में एक तीन लोग गिर गए थे. इस मामले में 8 पुलिसकर्मियो को सस्पेंड कर दिया था. मंदिर प्रशासन ने घटना पर चुप्पी साधी है.

Latest News
VIDEO: वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर में हादसा, स्पर्श दर्शन के दौरान गर्भ गृह में गिरी महिला

woman devotee fall in shivling argha

Add DNA as a Preferred Source

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में गुरुवार को एक हादसा हो गया. स्पर्श दर्शन के दौरान एक महिला शिवलिंग के अरघे में गिर गई. हालांकि, मंदिर के पुजारियों ने तुरंत उसे बाहर निकाल लिया. महिला को कितनी चोट आई है इसकी जानकारी नहीं मिली है. लेकिन इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब की बताई जा रही है. मंदिर में दर्शन करने पहुंची महिला बाबा विश्वनाथ को छूने का प्रयास कर रही थी, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और गर्भगृह में जा गिरी.

इस घटना का वीडियो सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला श्रद्धालु  हाथ जोड़कर बाबा विश्वनाथ दर्शन कर रही है. तभी शिवलिंग को छूने की कोशिश में वह शिवलिंग के अरघे में जा गिरी. हालांकि इस मामले में मंदिर प्रशासन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. मंदिर ने चुप्पी साधी है.

पिछले साल भी हुई ऐसी घटना
यह घटना पहली नहीं है. इससे पहले भीअक्टूबर 2024 में विश्वनाथ मंदिर में ऐसे ही स्पर्श दर्शन के दौरान एक महिला के अरघे में गिर गई थी. इस लापरवाही के मामले में 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था.  अधिकारियों बताया कि था कि पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण श्रद्धालु गर्भगृह में प्रवेश कर गए थे. धक्का-मुक्की में एक महिला दो श्रद्धालु अरघे में गिर गए थे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement