Advertisement

वैलेंटाइन डे मनाने चुपके से गोवा गया था कपल, समंदर में डूबने से हो गई मौत

Couple Died Valentine Day: वैलेंटाइन डे के मौके पर चुपके से गोवा घूमने आए एक कपल की समंदर में डूब जाने की वजह से मौत हो गई.

 वैलेंटाइन डे मनाने चुपके से गोवा गया था कपल, समंदर में डूबने से हो गई मौत

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वैलेंटाइन डे का मौका प्रेमियों के लिए साथ मौज-मस्ती करने और प्यार करने का होता है. ऐसी ही मौज-मस्ती एक कपल के लिए मौत का पैगाम लेकर आ गई. वैलेंटाइन डे के माकै पर गोवा घूमने गए एक कपल की समुद्र में डूब जाने की वजह से मौत हो गई. अब सामने आया है कि यह कपल अपने घरवालों को बताए बिना ही वैलेंटाइन डे मनाने गोवा गया था.

पुलिस के मुताबिक, समंदर में डूबने वाला कपल उत्तर प्रदेश का रहने वाला था. यह घटना साउथ गोवा के पालोले बीच की है. पुलिस ने लाइफगार्ड की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया और अपने कब्जे में ले लिया. दोनों को अस्पताल भी भेजा गया लेकिन इनकी मौत पहले ही हो चुकी थी. जान गंवाने वाली लड़की की पहचान 26 वर्षीय सुप्रिया दुबे और लड़के की पहचान 27 वर्षीय विभु शर्मा के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें- नींद में आते ही घट गई महिला की उम्र, जगी तो 32 से 17 साल की गई उम्र, जानिए कैसे

गोवा घूमने आया था कपल
पुलिस के मुताबिक, सुप्रीम बेंगलुरु में रहती थी और विभू दिल्ली में रहता था. दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. वैलेंटाइन के मौके पर ये दोनों गोवा घूमने आए थे. सोमवार रात को कुछ लोगों ने इन दोनों को बीच पर घूमते भी देखा था. फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि ये दोनों समंदर में कैसे डूब गए. बताया जा रहा है कि ये दोनों आपस में रिश्तेदार भी थे.

यह भी पढ़ें- वॉशिंग मशीन में डूब गया था डेढ़ साल का बच्चा, 15 मिनट बाद निकाला तो हो गया था ऐसा हाल

अब यह भी सामने आया है कि इन दोनों के रिलेशनशिप या इनके गोवा आने के बारे में दोनों के ही घरवालों को कोई जानकारी नहीं थी. विभू शर्मा के बारे में बताया जा रहा है कि वह पेशे से ब्लॉगर था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement