Advertisement

उत्तराखंड में कुदरत का कहर, रुद्रप्रयाग के केदारघाटी में फटा बादल, भारी तबाही के बाद केदारनाथ यात्रा पर रोक, Video

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बादल फटने से भारी तबाही मची है. केदारनाथ यात्रा फिलहाल रोकी गई है. कई गांवों में रास्ते बंद हो गए हैं.

Latest News
उत्तराखंड में कुदरत का कहर, रुद्रप्रयाग के केदारघाटी में फटा बादल, भारी तबाही के बाद केदारनाथ यात्रा पर रोक, Video

Uttarakhand News

Add DNA as a Preferred Source

Uttarakhand News: उत्तराखंड एक बार फिर प्राकृतिक आपदा की चपेट में है. रुद्रप्रयाग जिले के केदारघाटी क्षेत्र में बादल फटने की घटना सामने आई है, जिससे भारी तबाही मच गई है. बीते कुछ दिनों से राज्य के कई इलाकों में लगातार मूसलधार बारिश हो रही है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को फिलहाल रोक दिया है और राहत कार्य तेजी से जारी है.

कई घर मलबे में दब गए

उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने की वजह से हालात बेहद खराब हो गए हैं. रुद्रप्रयाग जिले की केदारघाटी में बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई है. इस घटना के बाद कई घर मलबे में दब गए हैं और गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं. केदारनाथ धाम की ओर जाने वाला प्रमुख रास्ता गौरीकुंड के पास पहाड़ी के सरकने से पूरी तरह ब्लॉक हो गया है, जिससे यात्रा पूरी तरह से रोक दी गई है.

खराब मौसम के चलते ऑपरेशन में काफी मुश्किलें

बीती रात हुई इस भीषण आपदा के चलते आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है. खासकर,  जगोट, कमसाल, भटवाडी, मणिगुह, मालखी, रूमसी, डोभाल और भौसाल रोड जैसी जगहों पर मलबा जमा हो गया है और रास्ते पूरी तरह बंद हो चुके हैं. इन क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं, लेकिन खराब मौसम के चलते ऑपरेशन में काफी मुश्किलें आ रही हैं. 

स्थिति सामान्य होने तक इंतजार

स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. कई जगहों पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा, जिन घरों में पानी घुस गया है, वहां निकासी का काम चल रहा है. प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे फिलहाल पहाड़ी इलाकों की ओर न जाएं और स्थिति सामान्य होने तक इंतजार करें.


यह भी पढ़ें: क्या है फ्री लीगल सपोर्ट योजना, जिससे आर्मी जवानों के परिवार को मिलेगी कानूनी मदद, सरकार का बड़ा ऐलान


यहां देखें वीडियो

इस आपदा का वीडियो भी सामने आया है जिसमें तबाही के दृश्य साफ देखे जा सकते हैं. भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण कई रास्ते भी बंद हैं.  मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement