Advertisement

UP News: देर रात यूपी पुलिस का एक और एनकाउंटर, 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर, इतना था इनाम

UP News: देर रात यूपी एसएटीएफ ने एक और बदमाश को ढ़ेर कर दिया है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान नोएडा एसटीएफ यूनिट के एक कांस्टेबल को भी गोली लगी थी.

Latest News
UP News: देर रात यूपी पुलिस का एक और एनकाउंटर, 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर, इतना था इनाम

UP News

Add DNA as a Preferred Source

UP News: यूपी में एसटीएफ की नोएडा यूनिट और बागपत पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान रविवार देर रात एक लाख के इनामी अपराधी संदीप को बागपत कोतवाली क्षेत्र में मुठभेड़ में ढेर कर दिया. इस मुठभेड़ में एक कांस्टेबल को भी गोली लगी है. घयाल कांस्टेबल का इलाज अस्पताल में जारी है. जिस आरोपी का एनकाउंटर किया गया है उसपर लूट, डकैती के लगभग 16 मुकदमे दर्ज हैं. इस एनकाउंटर के बारे में एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने जानकारी दी है. 

एसपी राजमुमार मिश्रा ने दी जानकारी
इस बारे में जानकारी देते हुए नोएडा यूनिट के एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि उनकी टीम को एक लाख कहना में वांटेड अपराधी संदीप की लोकेशन बागपत कोतवाली क्षेत्र में मिली थी. इसके बाद हमारी टीम ने संदीप की घेराबंदी जारी कर दी. देर रात हमारी टीम ने संदीप और उसके साथियों को घेरने का प्रयास किया तभी बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाही में एक बदमाश को गोली लगी. जबकि उसके साथी फरार हो गए. 

हेड कांस्टेबल को लगी गोली
कार्रवाई के दौरान नोएडा एसटीएफ के हेड कांस्टेबल सुनील कुमार को भी गोली लगी है. जानकारी के अनुसार कांस्टेबल का इलाज बागपत के एक हॉस्पिटल में चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर हैं. मरने वाला बदमाश संदीप पुत्र सतवीर निवासी भैणी महाराजगंज थाना महम, रोहतक हरियाणा का था. एसपी राजकुमार मिश्रा ने खुलासा किया कि संदीप और उसके साथी गैंग के रूप में काम करते थे. ये गैंग हाईवे पर ट्रक ड्राइवर की हत्या कर ट्रक लूट लेते थे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement