Advertisement

UP: सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी, नहीं खुला कार का एयरबैग, गंभीर रूप से घायल

शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी अपने काफिले के साथ दिल्ली से अमरोहा जा रही थीं. इसी दौरान छिजारसी टोल प्लाजा पर उनके काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं.

Latest News
UP: सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी, नहीं खुला कार का एयरबैग, गंभीर रूप से घायल

यूपी माध्यमिक शिक्षा मंत्री का काफिला हादसे का शिकार

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी का काफिला मंगलवार को हादसे का शिकार हो गया. उनके काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इसमें मंत्री के सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं. उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर हुआ है.

जानकारी के मुताबिक,शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी अपने काफिले के साथ दिल्ली से अमरोहा जा रही थीं. इसी दौरान छिजारसी टोल प्लाजा के निकट उनके काफिले के आगे जा रही एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिया. उस गाड़ी को बचाने के लिए आगे चल रही सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी को भी ब्रेक लगाना पड़ा. लेकिन पीछे चल रही गुलाबो देवी की कार का ड्राइवर तुरंत ब्रेक नहीं लगा सका और उनकी कार सुरक्षाकर्मियों के वाहन से टकरा गई. बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान मंत्री का कार का एयर बैग भी नहीं खुला था.

मंत्री को गंभीर चोट आई हैं. उनको तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके साथ चल रहे सुरक्षा कर्मियों और अन्य वाहन सवारों को भी चोटें आई हैं. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और राहत बचाव की टीमें पहुंच गईं. फिलहाल मंत्री गुलाबो देवी की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन नहीं आया है. 

यूपी में 5वीं बार बनीं विधायक

गुलाबो देवी योगी सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभाव) के रुप में कार्यरत हैं. 2022 में उन्होंने पांचवीं बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी. जिसके बाद उनको योगी मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया था. गुलाबो देवी बीजेपी की वरिष्ठ नेता हैं. उनकी उम्र 70 साल की है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement