Advertisement

यूपी में 23 अगस्त को शाम में खुलेंगे बच्चों के स्कूल, पढ़ें योगी सरकार ने क्यों दिया ये निर्देश

Chandrayaan-3 Live Telecast in UP Schools: यूपी सरकार ने सभी स्कूलों में प्रिसिंपल को जिम्मेदारी दी है कि वह चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग का सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाएं.

यूपी में 23 अगस्त को शाम में खुलेंगे बच्चों के स्कूल, पढ़ें योगी सरकार ने क्यों दिया ये निर्देश

UP Schools open evening

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने चंद्रयान-3 मिशन को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 Landing)  की लैंडिंग के दौरान 23 अगस्त की शाम एक घंटे के लिए सभी स्कूलों को खोलने का निर्देश जारी किया है. स्कूल में बच्चों को चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा. महानिदेशक स्कूल शिक्षा और राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर इसके लिए नोटिस जारी किया गया है.

नोटिस में कहा गया कि भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण की खोज चंद्रयान-3 मिशन के साथ एक उल्लेखनीय मील के पत्थर तक पहुंच गई है. चंद्रयान-3 चांद पर उतरने को तैयार है. यह भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. यूपी सरकार की तरफ से जारी आदेश में बेसिक शिक्षा के सभी स्कूलों में प्रिसिंपल को जिम्मेदारी दी है कि वह आधिकारिक यूट्यूब चैनल और डीडी न्यूज का लाइव प्रसारण अपने स्कूल में बच्चों को दिखाएं.

ये भी पढ़ें- चंद्रमा के साउथ पोल पर ऐसा क्या है? जहां भारत चंद्रयान-3 की करा रहा लैंडिंग  

ISRO की इस वेबसाइट पर होगा सीधा प्रसारण
गौरतलब है कि 23 अगस्त, 2023 को शाम 05:27 बजे चंद्रयान-3 का चन्द्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट (https://www.isro.gov.in/) और ISRO का आधिकारिक YouTube Channel और DD National पर किया जाएगा. 

UP Schools open evening notice

यूपी में कल शाम 1 घंटे के लिए खुलेंगे स्कूल
सरकार के आदेश के अनुसार,  उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 15 मिनट तक स्कूल खोले जाएंगे. इस दौरान चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाया जाएगा. साथ में स्कूल के सभी टीचर्स और प्रिसंपल भी मौजूद रहेंगे. करीब 600 करोड़ रुपये की लागत वाले भारत के तीसरे मिशन चंद्रयान-3 का मुख्य उद्देश्य चांद पर लैंडर को सुरक्षात्मक तरीके से उतारना है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement