Advertisement

UP Crime News: कपड़े सुखाने को लेकर खूनी संघर्ष, पिता ने की बेरहमी से बेटे की हत्या 

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के संभल में कपड़े सुखाने को लेकर पिता और बेटे के बीच मामूली विवाद खूनी खेल में बदल गया. पिता ने गुस्से में बेटे पर लाठी-डंडों की बरसात कर दी जिसमें उसकी जान ही चली गई. 

Latest News
UP Crime News: कपड़े सुखाने को लेकर खूनी संघर्ष, पिता ने की बेरहमी से बेटे की हत्या 

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल में एक परिवार के बीच कपड़े सुखाने की रस्सी के लिए शुरू हुआ विवाद खूनी खेल में बदल गया.  संभल के रजपुरा थाना इलाके के निवासी ऋषिपाल का अपनी बहू सविता से आंगन में लगी रस्सी को लेकर झगड़ा हुआ था. सविता का पति संतोष झगड़ा सुनकर बाहर आया था. विवाद बढ़ने पर ऋषिपाल का दूसरा बेटा भी आ गया और दोनों ने मिलकर संतोष के ऊपर लाठी-डंडे से कई बार हमला किया. लड़ाई-झगड़ा सुनकर जब आसपास के लोग पहुंचे, तो वहां संतोष खून से लथपथ पड़ा हुआ था. इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई.

आरोपी पिता की तलाश में जुटी पुलिस 
घटना उत्तर प्रदेश के संभल इलाके की है. पड़ोसियों ने ही पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी थी. घटना के बाद से आरोपी ऋषिपाल फरार चल रहा है. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और केस दर्ज कर लिया गया है. हम मामले की पड़ताल कर रहे हैं. फिलहाल आरोपी फरार चला रहा है और उसे पकड़ने के लिए दबिश चलाई जा रही है. मृतक की पत्नी का बयान दर्ज किया गया है.


यह भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली के मयूर विहार स्टेशन से युवक ने लगाई छलांग, इलाज के दौरान हुई मौत   


आसपास के लोगों ने बताया कि परिवार के बीच में विवाद चलता था और संतोष अपनी पत्नी के साथ अलग रहता था. घर का आंगन एक ही है और कपड़े सुखाने की रस्सी को लेकर विवाद शुरू हुआ था. मामूली बात पर हुए विवाद में पिता के अपने बेटे की हत्या की खबर ने लोगों को सकते में डाल दिया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement