Advertisement

इंडिगो संकट से जुड़ी बहुत बड़ी खबर, पैसा आपके खाते में पहुंच जाएगा- इंडिगो, फ्लाइट कैंसिल का रिफंड कर रहे- इंडिगो, 5-15 दिसंबर तक टिकट कैंसिल की छूट-इंडिगो, आपको हुई परेशानी का अफसोस है- इंडिगो | इंडिगो संकट से जुड़ी बहुत बड़ी खबर, पैसा आपके खाते में पहुंच जाएगा- इंडिगो, फ्लाइट कैंसिल का रिफंड कर रहे- इंडिगो, 5-15 दिसंबर तक टिकट कैंसिल की छूट-इंडिगो, आपको हुई परेशानी का अफसोस है- इंडिगो | ममता के इशारे पर काम हो रहा है- BJP, नई बाबरी मस्जिद को लेकर BJP का बयान, हुमायूं कबीर के पीछे ममता बनर्जी- BJP | ममता के इशारे पर काम हो रहा है- BJP, नई बाबरी मस्जिद को लेकर BJP का बयान, हुमायूं कबीर के पीछे ममता बनर्जी- BJP

Mahakumbh 2025: 144 साल बाद प्रयागराज में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, विदेशी भक्त भी पहुंचे मोक्ष की तलाश में, Video

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन प्रयागराज में शुरू हो चुका है. करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का यह अद्भुत संगम 26 फरवरी तक चलेगा. देश-विदेश से आए भक्तों ने गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर रहे हैं.

Latest News
Mahakumbh 2025: 144 साल बाद प्रयागराज में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, विदेशी भक्त भी पहुंचे मोक्ष की तलाश में, Video

Mahakumbh Mela 2025

Add DNA as a Preferred Source

Mahakumbh Mela 2025: प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर 144 साल बाद महाकुंभ का आयोजन हो रहा है. पौष पूर्णिमा के साथ शुरू हुए इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए पहुंचने लगे. देश-विदेश से आए भक्तों ने गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया.

विदेशी श्रद्धालु भी मोक्ष की खोज में पहुंचे
महाकुंभ के इस भव्य आयोजन में रूस, यूक्रेन, अमेरिका, स्पेन, जर्मनी और ब्राजील जैसे देशों से श्रद्धालु अपनी आस्था के साथ पहुंचे हैं.  ब्राजील से आए फ्रांसिस्को ने पवित्र स्नान के बाद कहा, 'भारत दुनिया का आध्यात्मिक केंद्र है. ठंडे पानी में स्नान के बाद भी मेरा दिल गर्मजोशी से भरा हुआ है.' 

श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर
कड़ाके की ठंड के बावजूद बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी उत्साह के साथ संगम तट पर जुटे. चारों तरफ राम भजन और गंगा मैया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया. महाकुंभ का यह आयोजन 45 दिनों तक चलेगा, जिसमें करीब 40-45 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस और NDRF की टीमें पूरी तरह मुस्तैद हैं. संगम क्षेत्र में नावों और घोड़ों के जरिए गश्त की जा रही है. हर कोने पर पुलिसकर्मी तैनात हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी बाधा के अपनी आस्था व्यक्त कर सकें.


ये भी पढ़ें: Mahakumbh Mela 2025: महाकुंभ को खास बनाएंगे गौतम अडानी, ISKCON के साथ मिलकर हर दिन लाखों को कराएंगे भोजन सेवा


महाकुंभ का महत्व
महाकुंभ हिंदू धर्म का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, जहां लोग गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में स्नान कर मोक्ष की कामना करते हैं. यह आयोजन न केवल भारतीय संस्कृति की गहराई को दर्शाता है, बल्कि विश्वभर के भक्तों को भी आकर्षित करता है.

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement