भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी के बनारस पहुंचेंगे. जहां पर वे चार वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. कल देर रात रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और आगामी कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी साझा की. आइए जानते है इन ट्रेनों के रूट क्या है.
प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर होंगे. वह आज चार वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. ये नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें वाराणसी-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर चलेंगी. शुक्रवार देर रात रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तैयारियों का जायजा लेने और आगामी कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए रेलवे स्टेशन का दौरा किया. वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी, प्रयागराज और चित्रकूट सहित देश के कुछ सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ेगी.
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
इस कार्यक्रम में उनके साथ सूबे के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. कल देर रात रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और आगामी कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी साझा की. कार्यक्रम को देखते हुए एसपीजी अधिकारियों ने सुबह के समय बनारस स्टेशन के कोने-कोने तक की जांच की। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से लेकर रेलवे सुरक्षा तंत्र भी सतर्क है. एसपीजी और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने बनारस स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर डेरा डाल दिया है.
लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत
लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत ट्रेन 7:45 घंटे में अपनी यात्रा पूरी करेगी. बताया जा रहा है कि यह ट्रेन लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर से होकर गुज़रेगी, जिससे यात्रियों को काफी लाभ होगा.
फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत सबसे तेज होगी
फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस इस रूट पर सबसे तेज़ चलने वाली ट्रेन होगी, जो 6:40 घंटे में अपनी यात्रा पूरी करेगी. यह एक्सप्रेस राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब के बठिंडा व पटियाला के बीच संपर्क को मज़बूत करेगी.
एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
दक्षिण भारत में, एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा के समय को दो घंटे से भी कम कर देगी और यह यात्रा 8:40 मिनट में पूरी करेगी, ऐसा बताया गया है.
वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत
वाराणसी और खजुराहो के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का इंतजार खत्म हो गया है. इस एक्सप्रेस को भी प्रधानमंत्री मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. शुरुआत में स्पेशल ट्रेन के तौर पर पहले दिन यह ट्रेन स्पेशल ट्रेन (नंबर 02582) के रूप में चलेगी. उसके बाद, यह बनारस स्टेशन से सुबह 8:05 बजे रवाना होगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से