Advertisement

कानपुर, बलिया के बाद अब महोबा में ट्रेन पलटाने की साजिश, लोको पायलट की सूझ-बूझ से बची हजारों जानें

कानपुर, बलिया के बाद अब यूपी के महोबा में ट्रेन पलटाने की कोशिश की गई है. यहां पर रेलवे ट्रेक पर एक कंकरीट की बड़ा सा खंभा रख दिया गया था. आइए जानते है पूरा मामला

Latest News
कानपुर, बलिया के बाद अब महोबा में ट्रेन पलटाने की साजिश, लोको पायलट की सूझ-बूझ से बची हजारों जानें
Add DNA as a Preferred Source

देश के अलग-अलग शहरों में साजिशों को अंजाम देने के लिए लगातार ट्रेन हादसों को कराने की कोशिश हो रही है. बीते एक महीने कई ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जहां पर ट्रेन डिरेल करने की कोशिश की गई है. ताजा मामला यूपी के महोबा जिले से है. वीरों का भूमि कहे जाने वाले इस शहर में ट्रेन पलटाने की साजिश रची गई, लेकिन लोको पायलट की समझदारी से हजारों यात्रियों की जान बच गई. 

इमरजेंसी ब्रेक से बची जान

दरअसल जिले के कबरई थाना क्षेत्र में शनिवार को किसी ने रेलवे ट्रेक पर कंकरीट का बड़ा सा खंभा रख दिया. तभी वहां से एक पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी. ट्रेन चालक की नजर जैसे ही पटरी पर पड़े खंभे पर गई उसने गाड़ी में तुरंत इमरजेंसी ब्रेक अप्लाई कर दिए और रेलगाड़ी रोक दी. इस तरीके से ट्रेन बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई. 

 क्या है वजह?

लेकिन सवाल ये है कि देश में आखिर लगातार ट्रेन पलटाने के हादसे हो क्यों रहे हैं. इसके पीछे वजह क्या है. बता दें कि अधिकारियों की शिकायत के आधार पर महोबा में पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं पुलिस ने 16 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में भी लिया है. 


यह भी पढ़ें: इजरायल की 'दिलेरी' से ईरान भी थर्राया, सर्वोच्च ईरानी नेता खामनेई गुप्त स्थान पर छिपे


पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपक दुबे ने बताया, "कबरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा-महोबा रेल मार्ग पर 'फेंसिंग पिलर' रखने के आरोप में 16 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया गया है. आगे की जांच जारी है." उन्होंने आगे कहा कि 'आरपीएफ के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक नाबालिग को हिरासत में लिया. नाबालिग ने पटरी पर खंभा रखने की बात कबूल की है.'

कानपुर और बलिया में हुआ हादसा

महोबा पहला शहर नहीं है जहां इस तरीके की घटना सामने आई है. बल्कि इससे पहले कानपुर और बलिया में भी ट्रेन पलटाने की साजिश की जा चुकी है. बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में भी शनिवार को रेल इंजन पटरी पर रखे पत्थर से टकरा गया था. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement