Advertisement

UP News: रायबरेली में ट्रेन को डिरेल करने की साजिश नाकाम, ड्राइवर की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

रविवार को रायबरेली के रघुराज सिंह स्टेशन की रेलवे क्रॉसिंग पर करीब रात 8 बजे एक अज्ञात डंपर रेलवे ट्रैक पर मिट्टी डालकर फरार हो गया. समय रहते ड्राईवर की सूझबूझ से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोक दिया गया है.

UP News: रायबरेली में ट्रेन को डिरेल करने की साजिश नाकाम, ड्राइवर की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
Add DNA as a Preferred Source

Indian Railway News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रविवार शाम रेलवे ट्रैक पर मिट्टी का एक बड़ा ढेर मिलने से रेलवे अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया. यह घटना रविवार को रायबरेली के रघुराज सिंह स्टेशन की रेलवे क्रॉसिंग पर करीब रात 8 बजे हुई, जब एक अज्ञात डंपर रेलवे ट्रैक पर मिट्टी डालकर फरार हो गया. शटल ट्रेन संख्या 05251, जो रायबरेली से रघुराज सिंह की ओर जा रही थी. जिसे समय रहते ड्राईवर द्वारा  रोक दी गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

ड्राइवर की सूझबूझ से बची कई जानें

शटल ट्रेन के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया. ड्राइवर की सतर्कता और स्थानीय लोगों की सजगता से कोई बड़ा हादसा होने से बच गया. अगर ट्रेन की स्पीड थोड़ी भी ज्यादा होती, तो यह घटना एक बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकती थी.यह घटना संकेत देती है कि ट्रेन को डिरेल करने का प्रयास किया गया था, क्योंकि बीते कुछ महीनों में इस प्रकार की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जहां ट्रैक पर साइकिल, गैस सिलेंडर और अन्य ठोस पदार्थ पाए गए हैं.

 

घटनास्थल पर जुटी पुलिस
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. स्थानियों निवासियों  के अनुसार, गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य में लगे एक डंपर ने रेलवे ट्रैक पर मिट्टी डाली और फिर तेजी  से खीरों की ओर भाग गया. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान रात के समय डंपरों से मिट्टी की ढुलाई की जाती है.

यह भी पढ़ें : Diwali और Chhath Puja पर भी मिलेगा टिकट, Indian Railway ने किया ये खास इंतजाम

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में ट्रैक पर ठोस वस्तुएं, गैस सिलेंडर, और साइकिल मिलने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे यह साफ होता है कि ट्रेन डिरेल करने की साजिश रची जा रही है। रेलवे प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और अब ट्रैक की निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी डंपर चालक की तलाश में जुटी हुई है. रेलवे प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि वे ट्रैक पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखें, तो तुरंत पुलिस और रेलवे अधिकारियों को सूचित करें, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement