भारत
यूपी के मुजफ्फरनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है. जहां पर पुलिस ने एक एक स्वीगी फूड डिलीवरी ब्वॉय को गिरफ्तार किया है. ये अवैध तरीके से हथियारों की डिलीवरी करता हैं.
उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे. मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस ने एक अवैध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है जो कि स्वीगी डिलीवरी ब्वॉय बनकर एक जगह से दूसरी जगह हथियार सप्लाई करता था. पुलिस ने जब इसे गिरफ्तार कर इसकी तलाशी ली तो आरोपी के बैग में करीब 10 तमंचे और एक मोटरसाइकिल मिले हैं.
हड़बड़ाहट में बाइक से गिरा
दरअसल मुजफ्फरनगर पुलिस और एसओजी टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक अवैध हथियार सप्लायर देखा गया है. तभी पुलिक की टीम एक्टिव हो गई थी. इसी के चलते पुलिस ने जमालपुर नहर पुलिया पर जब चेकिंग अभियान चलाया तो एक बाइक सवार युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन हड़बड़ाहट में बाइक स्लिप होने पर ये युवक गिर गया. जब पलिस इसके पास पहुंची और तलाशी ली तो इसके बैग से करीब 10 तमंचे और कारतूस बरामद किए गए.
स्विगी फूड बॉक्स में हथियारों की सप्लाई –
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) June 7, 2025
मुजफ्फरनगर, यूपी पुलिस ने स्विगी फूड डिलीवरी बॉय सुधांशु को गिरफ्तार किया। उसके बैग से 10 तमंचे मिले। फूड डिलीवरी की आड़ में ये UP–हरियाणा में हथियारों की तस्करी करता था। pic.twitter.com/eOydzupkPD
नाम के लिए करता था नौकरी
इस शातिर की पहचान शुधांशु के नाम पर हुई है. शुधांशु ने पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया कि वह हरियाणा के करनाल जनपद में स्विगी डिलीवर बॉय का नाम मात्र के लिए काम किया करता था लेकिन वह इसकी आढ़ में इंडियन मेड अवैध हथियारों की सप्लाई करता था. एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार युवक का नाम सुधांशु है, जिसकी उम्र लगभग 22-23 वर्ष है. पुलिस ने उसके पास से 10 तमंचे, 315 बोर के कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.