भारत
जो लोग संगम नहीं आ सकते उनके स्नान के लिए कुछ लोगों ने एक तरीका खोज निकाला है. अब मात्र 500 रुपये में आपको संगम में स्नान का पुण्यफल प्राप्त होगा.
Prayagraj Mahakumbh 2025: इस बार प्रयागराज में आयोजित हुआ महाकुंभ कई मायनो में खास बन चुका है. महाकुंभ में आकलन से कई गुना ज्यादा तादात में श्रद्धांलु पहुंचे हैं. इस महाकुंभ में कई रिकॉर्ड भी बने है, फिर चाहे वह संख्या को लेकर हो या फिर व्यवस्था, या फिर सुरक्षा को लेकर हो. हाल ही कुंभ को लेकर एक और तस्वीर वायरल हो रही है. जो काफी मजेदार है.
फोटो करेगी त्रिवेणी में स्नान
दरअसल महाकुंभ में एक नए तरीके के व्यवसाय शुरू हो गया है. यहां पर भक्तों की फोटो को त्रिवेणी संगम में स्नान कराया जा रहा है. हां, सुनने में ये थोड़ा अजीब लग सकता है पर इसका एक बैनर भी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह सेवा उन लोगों के लिए है जो लोग कुंभ आने में असमर्थ है. इस नए तरीके को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी तेज हो गई है.
संगम में अपनी फोटो को स्नान कराने के लिए आपको 500 रुपये भी देने होंगे.
आत्मा की होगी शुद्धि
जो लोग कुंभ में नहीं आ सकते उनकी इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ लोगों ने नया तरीका खोज निकाला है. वायरल हो रहे विज्ञापन के मुताबिक आपकी फोटो को त्रिवेणी संगम में डुबोकर पवित्र स्नान कराया जाएगा. फोटो आप व्हाट्सअप पर भेज सकते हैं. यह भी दावा किया जा रहा है कि इससे आपकी आत्मा शुद्ध होगी, आपको पूर्वजों के साथ-साथ देवी देवताओं का भी आशीर्वाद मिलेगा.
यह भी पढ़ें: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने वालों की भारी भीड़ में मची भगदड़, कई महिलाएं बेहोश, 15 यात्री घायल
विज्ञापन में क्या लिखा
इस विज्ञापन में लिखा है. कि "144 साल में एक बार आने वाले दिव्य महाकुंभ स्नान का यह आखिरी मौका है, इसे हाथ से न जाने दें। अपनी फोटो हमें व्हाट्सएप के जरिए भेजें. हम आपकी फोटो की कॉपी लेंगे और उसे पवित्र जल में डुबोकर स्नान कराएंगे. इससे आपको पुण्य की प्राप्ति होगी और आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे."
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.