Advertisement

Lucknow Airport पर बाल-बाल बचे 250 हज यात्री, लैंडिंग के समय Air arabia का विमान हो सकता था बड़े हादसे के शिकार

Lucknow Airport Accident News: लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से साउदी अरबिया के एक प्लेन बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गया. इस प्लेन में 250 हज यात्री सवार थे. फिलहाल इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं हैं.

Latest News
Lucknow Airport पर बाल-बाल बचे 250 हज यात्री, लैंडिंग के समय Air arabia का विमान हो सकता था बड़े हादसे के शिकार

Lucknow Airport

Add DNA as a Preferred Source

Lucknow Airport Accident News: लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर सऊदी अरबिया एयरलाइंस के विमान के पहिए में आग लगने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस विमान में करीब 250 हज यात्री सवार थे. घटना रविवार सुबह की है जब विमान लैंडिग कर रह टैक्सी वे की तरफ जा रहा था. इस दौरान विमान के बाएं पहिए से चिंगारी और तेज धुआं उठने लगा. ये विमान जेद्दा से हज यात्रियों को लेकर आ रहा था. गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. 

लैंडिंग के समय हुआ हादसा
जैसे ही पायलट को पहिए में चिंगारी के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत ट्रैफिक कंट्रोल को इस बारे में सूचना दी है. सूचना पाते ही तुंरत ट्राफिक कंट्रोल टीम मौके पर पहुंची और फोम और पानी डालकर स्थिति को काबू में कर लिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित प्लेन से नीचे उतारा, तब जाकर यात्रियों ने चैन की सांस ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार सऊदी अरबिया एयरलाइंस के विमान एसवी 3112 ने शनिवार रात करीब 11:30 बजे जेद्दा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी.

विमान को ठीक करने में जुटी टीम
यह विमान रविवार सुबह करीब 6:30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा. तभी पायलट को पता चाल कि विमान के बाएं पहिए में आग लग गई है. पायलट ने तरंत एयर ट्रेफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी जिससे ये बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जैसे ही विमान को यात्रियों से खाली करा लिया गया तुरंत इजीनियरों की टीम विमान में आई कमी को सुधारने में लग गई. बताया जा रहा है कि हाइड्रॉलिक सिस्टम में लीकेज के कारण ऐसा हुआ था. इसी कारण पहिए से तेज धुएं के साथ चिंगारी उठने लगी थी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement