Advertisement

Crime News: पड़ोसी से बदला लेने के लिए पिता ने 5 साल के बेटे को नदी में फेंका, खौफनाक है अपराध की यह कहानी

Crime News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने पड़ोसी से बदला लेने के लिए अपने ही 5 साल के बच्चे को नदी में फेंक दिया था.  

Latest News
Crime News: पड़ोसी से बदला लेने के लिए पिता ने 5 साल के बेटे को नदी में फेंका, खौफनाक है अपराध की यह कहानी

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर में बदले की आग में अंधे हो चुके पिता ने अपने ही बेटे को नदी में फेक दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता का अपने पड़ोसी से विवाद चल रहा था और उससे बदला लेने के लिए अपने 5 साल के बच्चे को नदी में फेंक दिया. उसने शुरुआत में ऐसी कहानी बनाई कि सबको पड़ोसी पर ही शक हो. उसने अपने पड़ोसी पर अपहरण का आरोप लगाया था लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर अपराध की पूरी कहानी सुना दी.

बदला लेने के लिए अपने ही बच्चे को मौत के घाट उतारा 
मामला शाहजहांपुर के सिंधौली के तिउलक गांव का है. आरोपी संजीव ने सोमवार को गांव के विवेक समेत आठ लोगों के खिलाफ अपने 5 साल के बेटे को किडनैप करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी. कुछ समय पहले ही उसका अपने पड़ोसी से विवाद हुआ था. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की, तो पूरा केस ही बदल गया. आरोपी के बार-बार बयान बदलने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की जिसमें पूरे मामले का खुलासा हो गया है. 


यह भी पढ़ें: बिहार में फिर होगा सियासी उलटफेर? CM नीतीश कुमार से मिले तेजस्वी यादव  


पुलिस के मुताबिक, आरोपी संजीव अपने 5 साल के बेटे को लेकर घर से निकला था. इसके बाद उसने बेटे को गांव के पास की नदी में धक्का दे दिया जिसमें डूबकर बच्चे की मौत हो गई. फिर उसने पुलिस में बेटे की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था. आसपास के लोगों ने बताया कि संजीव का बेटा मानसिक रूप से कमजोर था और वह अक्सर इस वजह से परेशान रहता था. 


यह भी पढ़ें: अजित पवार ने कर दी 60 सीटों की डिमांड, महायुति में आएगी दरार?   


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement