Advertisement

इंडिगो संकट से जुड़ी बहुत बड़ी खबर, पैसा आपके खाते में पहुंच जाएगा- इंडिगो, फ्लाइट कैंसिल का रिफंड कर रहे- इंडिगो, 5-15 दिसंबर तक टिकट कैंसिल की छूट-इंडिगो, आपको हुई परेशानी का अफसोस है- इंडिगो | इंडिगो संकट से जुड़ी बहुत बड़ी खबर, पैसा आपके खाते में पहुंच जाएगा- इंडिगो, फ्लाइट कैंसिल का रिफंड कर रहे- इंडिगो, 5-15 दिसंबर तक टिकट कैंसिल की छूट-इंडिगो, आपको हुई परेशानी का अफसोस है- इंडिगो | ममता के इशारे पर काम हो रहा है- BJP, नई बाबरी मस्जिद को लेकर BJP का बयान, हुमायूं कबीर के पीछे ममता बनर्जी- BJP | ममता के इशारे पर काम हो रहा है- BJP, नई बाबरी मस्जिद को लेकर BJP का बयान, हुमायूं कबीर के पीछे ममता बनर्जी- BJP

UP Corona cases: लखीमपुर खीरी में 38 स्कूली लड़कियां कोविड पॉजिटिव, तेजी से फैल रहा कोरोना

UP 38 school girls tested covid positive: उत्तर प्रदेश के लखीमपुरी खीरी में एक स्कूल की 38 छात्रों को कोरोना हो गया है. जिनमें दो की हालत नाजुक है.

UP Corona cases: लखीमपुर खीरी में 38 स्कूली लड़कियां कोविड पॉजिटिव, तेजी से फैल रहा कोरोना

UP 38 school girls tested corona positive

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कोरोना वायरस एक बार फिर से देश में अपने पैर पसार रहा है.  पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े हैं. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मितौली प्रखंड के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की 38 छात्राओं में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है. जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने ये जानकारी दी. लखीमपुर खीरी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) संतोष गुप्ता ने कहा कि रविवार को एक एक स्टाफ सदस्य भी कोविड पॉजिटिव पाया गया.

दो की हालत नाजुक

ये इस साल प्रदेश में एक जिले में एक दिन में सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. गुप्ता, जिन्होंने कस्तूरबा स्कूल में एक मेडिकल टीम भेजी, ने कहा कि स्कूल के सभी 92 संपर्क मामलों के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए थे. इनमें 38 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सीएमओ ने कहा, 'सभी छात्राओं और कर्मचारियों को कैंपस में सात दिन के क्वारंटाइन की सलाह दी गई और दवा किट प्रदान की गई है. दो छात्राओं को छोड़कर सभी की हालत ठीक है. उन्होंने कहा कि कोविड पॉजिटिव पाए गए लोगों को स्कूल परिसर में एक अलग विंग में रखा गया है.

ये भी पढ़ें: कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, दिल्ली में तीन गुना बढ़ोतरी देख MCD ने जारी किए ये निर्देश

बढ़ रहा कोविड का खतरा

मोतीपुर में एक मदर एंड चाइल्ड विंग को परिसर में छात्रों और कर्मचारियों के बीच किसी भी चिकित्सा आवश्यकता के लिए 20 बिस्तर तैयार रखने को कहा गया है. गुप्ता ने कहा, 'मैंने छात्राओं से बात की और उन्हें हर तरह की मदद का आश्वासन दिया. हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं.' उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति के लिए कस्तूरबा स्कूल में एक एम्बुलेंस भी तैनात की गई है. इसके साथ ही जिले में 23 मार्च से सक्रिय कोविड मामलों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है.

ये भी पढ़ें: ये किस तरह के कुत्ते हैं जिनसे कोरोना फैलने का दावा किया जा रहा है?

23 मार्च को मितौली प्रखंड के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की एक छात्रा का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था. फिर, पिछले कुछ दिनों में बेहजम ब्लॉक के एक बुजुर्ग और मितौली ब्लॉक के एक अन्य व्यक्ति को भी पॉजिटिव पाया गया. इस बीच, जिला मजिस्ट्रेट, लखीमपुर खीरी, महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मेडिकल किट, स्वच्छता आदि प्रदान करने सहित सभी एहतियाती उपाय सुनिश्चित किए गए हैं. उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया.

(इनपुट: आईएएनएस)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement