भारत
झांसी के एसएसपी राजेश एस का कहना है कि यह पूरी घटना रविवार की है. इस मामले में स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.
डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बीजेपी नेता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. दो महिलओं समेत चार लोगों ने बीजेपी नेता की ईंट-पत्थरों से पिटाई की. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, मामला झांसी जिले के प्रेम नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है. यहां बुद्ध बिहार कॉलोनी में भाजपा पिछड़ा गर्व मोर्चा के मीडिया प्रभारी सचिन साहू अपनी जमीन पर निर्माण करा रहे थे. तभी दो महिलाओं समेत कुछ लोगों ने विवाद शुरू कर दिया. विवाद इतना बढ़ गया कि महिलाएं बीजेपी नेता पर ईंट-पत्थरों से हमला करने लग गईं. इस हमले में बीजेपी नेता के चोटे आई हैं. इस घटना का किसी ने अपने मोबाइल में वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.
ये भी पढ़ें- त्रिपुरा में कौन होगा नया मुख्यमंत्री? अमित शाह के घर BJP का मंथन, हिमंत बिस्वा समेत कई नेता मौजूद
इस पूरी मामले पर घायल बीजेपी नेता सचिन साहू का कहना है कि वह अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे. तभी दो महिलाएं अपने कुछ साथियों के साथ आ गईं और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कनरे लगी.
#BJP के पिछड़ा वर्ग के मीडिया प्रभारी को महिला ने ईट पत्थर से जमकर पीटा
गालियों से भी नवाज़ा मामला ज़मीन का था #jhansi #viral #uppolice pic.twitter.com/K94mFtXqLq— Aviral singh (@aviralsingh7777) March 3, 2023
ये भी पढ़ें- राजस्थान पुलिस की खूबसूरत SI नैना कंवल सस्पेंड, फ्लैट में मिली थी 2 अवैध पिस्टल, जानें पूरा मामला
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. एसएसपी राजेश एस का कहना है कि यह पूरी घटना रविवार की है. इस मामले में स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. मामले की जांच की जा रही है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इं