Advertisement

इंडिगो संकट के बाद फैसला वापस लिया, पायलट के रेस्ट के घंटे पहले की तरह रहेंगे | पीएम मोदी के साथ बातचीत के बाद पुतिन ने साफ किया, भारत को बिना रोक-टोक के तेल देंगे | द्विपक्षीय बैठक के बाद राष्ट्रपति पुतिन का बयान- सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर बात हुई, भारत को फ्यूल की सप्लाई जारी रहेगी, रूस भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में भी सहयोग देगा | पुतिन के साथ बातचीत के बाद पीएम मोदी का बयान- भारत-रूस में कई दशक से ऐतिहासिक संबंध, आर्थिक मजबूती दोनों देशों का लक्ष्य, आतंक के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश साथ | इंडिगो संकट पर सरकार गंभीर, नागर विमानन मंत्रालय ने मॉनिटरिंग के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया, एयरलाइंस की रियल टाइम अपडेट, किरायों पर निगरानी | भारत-रूस शिखर वार्ताः दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने दस्तावेज साझा किए, स्वास्थ्य, शिक्षा, सेफ्टी, शिपिंग, ट्रांसपोर्ट, लेबर एक्टिविटी, खाद्य सुरक्षा, फर्टिलाइजर और कस्टम के क्षेत्र में समझौते

Bareilly: धर्म की दीवार लांघ कर रचाई शादी, दानिया ने प्रेम को पाने के लिए छोड़ दिया सब कुछ, जानें पूरा मामला

Bareilly: यूपी के बरेली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें कि एक लड़की अपने प्रेम को पाने के लिए धर्म की दीवार लाघ गई हैं. आइए जातने है क्या है मामला

Latest News
 Bareilly: धर्म की दीवार लांघ कर रचाई शादी, दानिया ने प्रेम को पाने के लिए छोड़ दिया सब कुछ, जानें पूरा मामला

Bareilly News

Add DNA as a Preferred Source

Bareilly: यूपी के बरेली से एक ऐसा मामले सामने आया है जहां पर दो प्रेम करने वालों को समाज नहीं रोक पाया. यहां पर एक प्रेमिका ने अपने प्रेम की खातिर धर्म की दीवार को लांघ कर अपने प्रेमी का हाथ थाम लिया, दानिया ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपना लिया है और अपनी पसंद के लड़के से शादी कर ली है. दानिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो खुद सामने आकर अपनी मर्जी से शादी करने की बात कह रही है.

परवरिश में नहीं थी कोई भी कमी
दानिया ने अपने उसने अपने माता-पिता को क्लीन चिट देते हुए कहा है कि उसकी परवरिश में कोई कमी नहीं थी, इसलिए लोग उसके घरवालों को दोष न दें. युवती ने अपना वीडियो वायरल कर कहा कि अगर उसे कुछ भी होता है तो इसके लिए उसके माता-पिता जिम्मेदार होंगे. वहीं, जब सोशल मीडिया पर उसे लोगों ने ट्रोल किया तो उसने अपील की कि उसके माता-पिता को कुछ न कहा जाए, क्योंकि उन्होंने उसकी परवरिश अच्छे से की है. दानिया बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की निवासी है.  

यह भी पढ़ें - इस देश में बुक किए जाते हैं सबसे ज्यादा OYO - DNA India

अगर मुझे कुछ हुआ तो पापा होंगे जिम्मेदार 
दानिया ने आगे कहा कि "मेरा नाम दानिया खान है. मैं बालिग हूं, मेरी उम्र 20 साल है और मैं बरेली के प्रेमनगर की निवासी हूं. मेरे पापा का नाम सुहैन रज़ा है. मैं आप सबसे रिक्वेस्ट करती हूं कि कृपया पुलिस केस वापस ले लें और हमें परेशान न करें. मैं अपनी मर्जी से गई हूं. 5 फरवरी की रात 8 बजे मैं अपनी इच्छा से घर छोड़ा था. पापा, कृपया गुमशुदगी की रिपोर्ट वापस ले लीजिए और हमें परेशान मत कीजिए. यदि मेरी जान को कोई खतरा होता है, तो उसके लिए केवल मेरे माता-पिता और वे पुलिसवाले जिम्मेदार होंगे, जो मेरे माता-पिता से मिले हुए हैं."


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement