भारत
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक परिवार ने लॉकर में अस्थियां रखी थी, लेकिन जब कुछ दिन बाद उसे विसर्जन के लिए लेने पहुंचे तो अस्थियां चोरी हो गई थीं.
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक परिवार ने मृतक की अस्थियां लॉकर में रखी थीं. अस्थि विसर्जन के लिए जब पहुंचे, तो पूरा परिवार हैरान रह गया. लॉकर से अस्थियों का कलश गायब था. परिवार का कहना है कि चाबी उनके पास ही थी और इसके बावजूद अस्थियां गायब हो गई हैं. इस घटना ने पुलिसकर्मियों को भी हैरान कर दिया है. परिवार का कहना है कि गोरखपुर के राप्ती नदी के किनारे राजघाट पर श्मशान गृह में अस्थियां रखी गई थीं. अस्थि विसर्जन के लिए तय समय पर जब वह आए, तो वहां से कलश गायब था. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. यह मामला श्मशान प्रबंधकों के लिए भी हैरान करने वाला है. पुलिस को शंका है कि परिजन अस्थि कलश के लॉकर का नंबर भूल गए हैं.
गोरखपुर के राजघाट श्मशान गृह में अस्थि कलश रखने के लिए 8 लॉकर बनाए गए हैं. लॉकर रूम की रखवाली के लिए एक गार्ड भी लगाया गया है. इस श्मशान गृह की देखरेख का काम निगम प्रशासन करता है. परिवार का कहना है कि राहुल नाम के शख्स की मौत मालगाड़ी के चपेट में आने से हो गई थी. 15 अप्रैल को परिवार अस्थि विसर्जन करने के लिए कलश लेने लॉकर रूम पहुंचा, लेकिन वहां लॉकर खाली था. गार्ड का कहना है कि वह पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर रहा था.
यह भी पढ़ें: ED दफ्तर पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, जानें क्या है Shikohpur Land Case जिसमें प्रियंका गांधी के पति पर कसा शिकंजा
पुलिस को आशंका है कि या तो अस्थि कलशों की अदला बदली हो गई है या फिर परिवार के सदस्य गलत लॉकर का नाम ले रहे हैं. पुलिस के मुताबिक 9 लॉकर हैं जिसमें से आठ और 9 नंबर के लॉकर में अभी भी कलश रखे हुए हैं. एक नंबर का लॉकर खाल है. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं गुना एसपी Sanjeev Kumar Sinha, जिन्होंने हनुमान जयंती पर हुए बवाल के बाद मोर्चा संभाला
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.