Advertisement

बिहार से दिल्ली आ रही थी बस, लखनऊ में हुई हादसे का शिकार, 5 लोगों की जलकर मौत, कई घायल

Lucknow road accident: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक बस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई. बस बिहार से दिल्ली आ रही थी कि तभी रास्ते में आग लग गई. इस हादसे में 5 लोगों को मौत हो गई है.

Latest News
बिहार से दिल्ली आ रही थी बस, लखनऊ में हुई हादसे का शिकार, 5 लोगों की जलकर मौत, कई घायल

Lucknow road accident

Add DNA as a Preferred Source

Lucknow road accident: राजधानी लखनऊ से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां पर एक चलती हुई बस में आग लग और इस आग में करीब 5 लोग हादसे का शिकार गए हैं. चंद मिनटों में ही आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे।आग लगने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर कूद के भाग गए. बताया जा रहा है कि बस में आग लगी हुई थी फिर भी वह 1 किमी तक दौड़ती रही. हादसे का शिकार हुए लोगों में 3 बच्चे, एक महिला और पुरुष के मरने की बात सामने आई है. 

मरने वाले सभी मृतक बिहार
मरने वाले सभी मृतक बिहार के बताएं जा रहे हैं. बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही निजी बस में सुबह 4:40 बजे रायबरेली रोड के कल्ली पश्चिम के पास से गुजर रहे किसान पथ पर आग लग गई. मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल है. मृतकों में लक्ष्मी (55) सोनी (26) देवराज (3), व साक्षी एक वर्ष शामिल हैं. इसमें एक पुरुष की पहचान नहीं हो पाई हैं. जैसे ही हादसे की सूचना मिली फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अभी तक बस पूरी तरह से जल गई थी. 

ये भी पढ़ें-Fact Check: क्या Indian Air Force ने Operation Sindoor में जाम कर दिए थे चीनी एयर डिफेंस सिस्टम?

यात्रियों में मची चीख पुकार 
पीजीआई कोतवाली इस घटना पर आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है. मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि जब बस में आग लगी तो यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई. बस में बैठे यात्रियों में कुछ गेट की ओर भागे तो कुछ खिड़कियां तोड़कर कूदने की कोशिश करने लगे. बस की खिड़कियों में लगी लोहे की राड की वजह से वह बाहर नहीं निकल पाएं. आग की लपटे बढ़ती ही जा रही थी. हार का शिकार हुए लोगों को स्थानीय लोगों ने नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां दो महिलाओं, एक पुरुष और दो बच्चों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement