भारत
PM Modi and Trump Meeting: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच को द्विपक्षीय बैठक हुई. इस बैठक में ट्रंप ने पीएम मोदी से कई बड़े वादे कर दिए हैं.
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार 17 जून 2026 को द्विपक्षीय बैठक हुई. इस बैठक में ट्रंप ने पीएम मोदी से कई बड़े वादे कर किए हैं. दरअसल, फ्रांस के एवियन में जी7 समिट का आयोजन 17 जून को हुआ था, जिसके बाद मोदी और ट्रंप के बीच खास बातचीत हुई है. इस दौरान ट्रंप ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते हुए अगर भारत पर हमला हुआ, तो अमेरिका भारत के साथ खड़ा रहेगा. इतना ही नहीं, दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है. आइए जानते हैं कि भारत के पीएम और अमेरिका के राष्ट्रपति के बीच क्या-क्या बातें हुई हैं.
भारत-यूएस डिफेंस रिश्तों पर क्या बोले ट्रंप?
भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि ये एक बहुत अच्छा रिश्ता है. अगर उन पर हमला होता है, तो हम उनकी मदद के लिए वहां मौजूद रहेंगे. अगर कोई उस व्यक्ति पर हमला करता है, तो हम वहां मौजूद रहेंगे. अगर उन पर हमला होता है और पीएम मोदी नेता हैं, तो हम मदद के लिए वहां मौजूद रहेंगे"
एवियन, फ्रांस |अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "जब तक मैं प्रेसिडेंट हूं, व्हाइट हाउस में उनका (इंडिया का) एक बहुत अच्छा दोस्त है...यहां हर कोई इंडिया से प्यार करता है और वे इस (PM नरेंद्र मोदी) इंसान की बहुत इज्ज़त करते हैं।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2026
(वीडियो: रॉयटर्स) pic.twitter.com/ox0gJWygrF
मैं पीएम मोदी की इज्जत करता हूं- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "जब तक मैं प्रेसिडेंट हूं, व्हाइट हाउस में इंडिया का एक बहुत अच्छा दोस्त है, यहां हर कोई इंडिया से प्यार करता है और मैं PM नरेंद्र मोदी इंसान की बहुत इज्ज़त करता हूं."
पीएम मोदी फरिश्ते की तरह हैं- ट्रंप
पीएम मोदी और रूस-यूक्रेन युद्ध के बारे में बोलते हुए ट्रंप ने कहा, "बहुत टफ नेगोशिएटर हैं. आप इस आदमी को देखिए. वो सबसे सुंदर दिखने वाले आदमी हैं. वो बहुत अच्छे दिखते हैं, एक फरिश्ते की तरह हैं, लेकिन असल में वो जितने टफ हैं, उतने ही किलर भी हैं. लेकिन वो बहुत अच्छे दिखते हैं. इसलिए वो आपको सरप्राइज कर देते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं. लोग कहते हैं कि वो बहुत अच्छे आदमी हैं. मैंने कहा कि वो बहुत टफ हैं. वो एक टफ ट्रेडर हैं और वो इंडियन लोगों से प्यार करते हैं, लेकिन वो USA से भी प्यार करते हैं. ह्यूस्टन में हमारा 'हाउडी मोदी' था. स्टेडियम भरा हुआ था और हम फ्यूचर में कभी इंडिया जाएंगे."
#WATCH | Evian, France | On India-US defence relations, US President Donald Trump says, "I think it is a great relationship...If they were attacked, we would be there to help them...If anybody attacks that man, we are going to be there...If they are attacked and he (PM Modi) is… pic.twitter.com/45pjpLY39e
— ANI (@ANI) June 17, 2026
वेस्ट एशिया में भारत की भुमिका पर क्या बोले ट्रंप?
इस बैठक में जब ट्रंप पूछा गया कि क्या उन्हें उम्मीद है कि भारत वेस्ट एशिया में कोई भूमिका निभाएगा? इसपर ट्रंप ने कहा, "हां, मुझे उम्मीद है. मुझे लगता है कि भारत हर चीज में एक बड़ी भूमिका निभाता है, जब तक पीएम नरेंद्र मोदी लीडर हैं, भारत एक बड़ी भूमिका निभाएगा."
ट्रंप से मिलकर क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप से मिलने पर कहा, "राष्ट्रपति, आपसे मिलकर बहुत खुशी हो रही है और पिछले साल हम वाशिंगटन में मिले थे. उसके बाद हमारे संबंधों में एक गति आई है, नई ऊर्जा आई है और कई विषयों में हम बहुत मिलकर आगे चलकर रहे हैं."
नाविक की सुरक्षा पर क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "समुद्री व्यापार की दुनिया में भारत के लाखों नाविक आज दुनिया के अलग-अलग समुद्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. विश्व के प्रगति में बहुत बड़ा योगदान दे रहे हैं और मैं समझता हूं कि उनकी सुरक्षा भी उतना ही महत्वपूर्ण हैं. इस समझौते के लिए इस शांति के प्रयासों में आपने भरपूर प्रयास किया है. मुझे पूरा विश्वास है कि इस समझौते में नाविक की सुरक्षा में सुनिश्चित होगी और उसको प्राथमिकता मिलेगी."
पीएम मोदी ने आगे कहा, "आप और हम सभी इस बात से सहमत हैं कि होमुर्ज का खुला रहना एक वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही अनिवार्य है. हम हमेशा कहते रहे हैं कि नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित होना चाहिए और इस पर हम सबने मिलकर बल दिया है. आपके इन प्रयासों के कारण पश्चिमी एशिया में शांति की एक नई किरण नजर आ रही है और हम आशा करते हैं कि ये चिरस्थाई शांति बनेगी."
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से