Advertisement

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के खिलाफ Donald Trump एक और बड़ा एक्शन, 100 मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट किया रद्द, जानिए पूरा मामला

Harvard University: अमेरिका सरकार ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से सभी बचे हुए सरकारी अनुबंध रद्द करने का फैसला लिया है. इसके साथ ही विदेशी छात्रों की जानकारी समय पर न देने पर हार्वर्ड की छात्र नामांकन की अनुमति भी छीन ली गई है.

Latest News
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के खिलाफ Donald Trump एक और बड़ा एक्शन, 100 मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट किया रद्द, जानिए पूरा मामला
Add DNA as a Preferred Source

Harvard University: अमेरिकी सरकार और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बीच चल रहे तनातनी अब खुलकर सामने आ गया है. ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड को बड़ा झटका देते हुए कहा है कि अब वह उसके साथ कोई नया या पुराना सरकारी अनुबंध नहीं रखेगा. इसके तहत करीब 100 मिलियन डॉलर के अनुबंध खत्म किए जा रहे हैं. इसके साथ ही सभी एजेंसियों से कहा गया है कि वे भविष्य के लिए दूसरे संस्थानों को चुने. डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हार्वर्ड बहुत पैसा ले चुका है, लेकिन अब तक विदेशी छात्रों की पूरी सूची नहीं दी है. उन्होंने कहा कि यह समझना जरूरी है कि इनमें से कितने छात्र देश के लिए खतरा हो सकते हैं. इसके बाद प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाते हुए हार्वर्ड की SEVP मान्यता रोक दी. हालांकि, इस फैसले को एक अदालत ने फिलहाल रोक दिया है.

विदेशी छात्रों की वजह से बढ़ा मामला

दरअसल, सरकार का कहना है कि हार्वर्ड ने विदेशी छात्रों की पूरी जानकारी नहीं दी थी. इस वजह से होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने विश्वविद्यालय को एक नोटिस भेजा और 72 घंटे में जरूरी दस्तावेज जमा करने को कहा. जब ऐसा नहीं हुआ, तो विश्वविद्यालय की विदेशी छात्रों को नामांकित करने की अनुमति रोक दी गई. 

हार्वर्ड ने किया विरोध

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने सरकार की कार्रवाई को गलत बताया है. विश्वविद्यालय के प्रमुख डॉ. एलन गार्बर ने कहा कि यह सब राजनीति से प्रेरित है और इससे हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है. उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय अपने अधिकारों से पीछे नहीं हटेगा, चाहे सरकार किसी भी पार्टी की हो. 


यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के रोटी या गोली की चेतावनी से सहमे पाकिस्तान ने लगाई बातचीत की गुहार, शहबाज शरीफ ने रखा शांति प्रस्ताव


क्या होगा आगे?

न्यू यॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट कर अनुसार अब सभी सरकारी एजेंसियों को 6 जून तक अपने-अपने हार्वर्ड से जुड़े अनुबंधों की लिस्ट भेजनी होगी. ट्रंप ने यह भी कहा है कि वे हार्वर्ड को मिलने वाले 3 अरब डॉलर के ग्रांट को रोककर उसे व्यापारिक स्कूलों को दे सकते हैं. बहरहाल, यह मामला सिर्फ एक विश्वविद्यालय से नहीं जुड़ा है, बल्कि यह अमेरिका में शिक्षा की आजादी और सरकार की सख्ती के बीच एक बड़ी बहस को जन्म दे रहा है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement