भारत
बिना चुनाव लड़े मंत्री बने दीपक प्रकाश ने पदभार संभालते ही पत्रकारों से कहा, मेरा टाइम बर्बाद मत कीजिए, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया और लोगों ने उनके व्यवहार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए.
Bihar News: बिहार की राजनीति में हाल ही में हुए फेरबदल के बाद नीतीश कुमार सरकार में शामिल हुए नए चेहरे दीपक प्रकाश ने शनिवार को पंचायती राज विभाग का कार्यभार संभाला. पूर्व केंद्रीय मंत्री और RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक पहली बार मंत्री बने हैं. लेकिन पदभार ग्रहण करते ही उनके रवैये ने विवाद खड़ा कर दिया. पदभार लेने के लिए जैसे ही दीपक विभाग पहुंचे, अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.
दरअसल, इसी दौरान मौजूद पत्रकार उनसे सवाल पूछने लगे. शुरुआत में उन्होंने मीडिया को जवाब देने की कोशिश की, लेकिन अचानक उनका अंदाज बदल गया और उन्होंने कड़े स्वर में कहा, “आप लोग अभी बाहर जाइए… मेरा टाइम बर्बाद मत कीजिए.” उनके इस बयान ने वहां मौजूद सभी को हैरान कर दिया। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया और लोगों ने उनके व्यवहार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए.
Patna, Bihar: Panchayati Raj Minister Deepak Prakash says, "I will live up to the trust shown by PM Narendra Modi and CM Nitish Kumar. Vacant positions in the Panchayati Raj Department will be filled, providing opportunities for the youth..." pic.twitter.com/0Y8l1KOXe3
— IANS (@ians_india) November 22, 2025
बिना चुनाव लड़े मंत्री बनाए गए दीपक प्रकाश से युवाओं को बड़ी उम्मीदें है. विशेषज्ञों का मानना है कि पंचायती राज जैसे बड़े विभाग की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण होती है और पहले ही दिन विवाद में घिरना उनके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. आने वाले समय में उनका कामकाज और जनता के प्रति रवैया ही उनकी छवि तय करेगा. बताते चलें, बिहार में एक बार फिर एनडीए ने जबरदस्त वापसी करते हुए 243 विधानसभा सीटों में 202 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से