Advertisement

UP: संभल हिंसा का वीडियो देख रही महिला ने की पुलिस की तारीफ, गुस्साए पति ने दिया तीन तलाक

मुरादाबाद की एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. दरअसल पति ने उसे काफिर बताते हुए तलाक दे दिया.

Latest News
UP: संभल हिंसा का वीडियो देख रही महिला ने की पुलिस की तारीफ, गुस्साए पति ने दिया तीन तलाक
Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक महिला मोबाइल में संभल हिंसा का वीडियो देख रही थी. उसने उपद्रवियों पर पुलिस के एक्शन की तारीफ का तो गुस्साए पति ने उसे तीन तलाक दे दिया. पति ने पत्नी को काफिर बता उससे रिश्ता तोड़ लिया. मामले में पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच के आदेश दिया है

पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज की शिकायत 
ये मामला मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके लाजपत नगर का है. यहां संभल हिंसा का वीडियो देख रही महिला ने पुलिस की तारीफ की तो पति ने उसे तीन तलीक दे दिया. मामले में महिला ने शिकायत दर्ज कराई है. एसएसपी ने पूरे मामले को बेहद गंभीर माना और मामले की जांच के आदेश दिए हैं.


ये भी पढ़ें- Ghaziabad: अंधविश्वास की हदें पार! पहले पिलाई शराब फिर सिर काटकर ले गए आरोपी


काफिर कहकर दिया तलाक 
मुरादाबाद की रहने वाली निदा ने अपने पति एजाजुल के खिलाफ तीन तलाक देने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही कहा, "कोई वजह ही तो नहीं थी, बिना वजह के तलाक दिया है." निदा ने बताया, "मैं एक वीडियो देख रही थी क्योंकि मुझे एक शादी के लिए संभल जाना था. साथ ही मुझे कुछ काम भी था. इसलिए मैं देख रही थी कि क्या वहां जाना सुरक्षित है. वीडियो देखते हुए मैंने कहा कि हर किसी को अपना बचाव करने का अधिकार है."

निदा ने बताया, "यह सुनकर उसने कहा कि तुम मुस्लिम नहीं हो, तुम काफिर हो. तुम पुलिस वालों का साथ देती हो. उसने मेरे साथ बदतमीजी की और कहा कि जा मैं तुझे अब नहीं रखूंगा. तू चाहे कुछ भी कर ले और मुझे तीन तलाक दे दिया और कहा कि अब तेरा-मेरा कोई वास्‍ता नहीं है."

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement