Advertisement

UP News: STF ने मंगेश यादव के बाद अनुज प्रताप सिंह को किया ढेर, सुल्तानपुर डकैती केस में एक और मुठभेड़

लखनऊ एसटीएफ की तरफ से बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी अनुज और उसके साथी का उन्नाव में  एनकाउंटर हुआ है.

Latest News
UP News: STF ने मंगेश यादव के बाद अनुज प्रताप सिंह को किया ढेर, सुल्तानपुर डकैती केस में एक और मुठभेड़
Add DNA as a Preferred Source

यूपी के सुल्तानपुर में ज्वेलर्स की शॉप में हुई डकैती को लेकर पुलिस की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है. एसटीएफ ने इस डकैती में शामिल अनुज प्रताप सिंह का एनकाउंटर किया है. इस मामले को लेकर इससे पहले मंगेश यादव का एनकाउंटर किया गया था. इसके बाद इस मुठभेड़ को लेकर खूब सियासत हुई थी. लखनऊ एसटीएफ की तरफ से बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी अनुज और उसके साथी का उन्नाव में  एनकाउंटर हुआ है.

ये मुठभेड़ उन्नाव के अचलगंज इलाके में हुआ 
मुठभेड़ के दौरान अनुज को गोली लग गई, वहीं उसका दूसरा साथी वहां से भाग निकला. इसके बाद अनुज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वैसे दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया. प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस की तरफ से इस मुठभेड़ को उन्नाव के अचलगंज थाना इलाके में अंजाम दिया गया है. 

अमेठी के मोहनगंज का निवासी 
इस मुठभेड़ के दैरान एक बदमाश घायल हो गया वहीं दूसरा वहां से भागने में सफल रहा. ढेर होने वाले बदमाश की पहचान अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र के निवासी के तौर पर हुई है. इस बदमाश का नाम अनुज प्रताप सिंह बताया जा रहा है, इसके पिता का नाम धर्मराज सिंह है.


यह भी पढ़ें: गले लगाया, हाथ मिलाया, बाइडेन ने खास तरीके से किया पीएम मोदी का स्वागत, देखें तस्वीरें  


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement