Advertisement

झारखंड के कुख्यात माफिया को STF ने किया ढेर, UP में घेराबंदी कर मारा गया 4 लाख का इनामी बदमाश

STF को छोटू सिंह के पास AK -47 , 1 पिस्टल , 9MM के तीन दर्जन कारतूस और एक बाइक मिली. पुलिस ने आशीष रंजन के ऊपर 4 लाख का इनाम घोषित किया हुआ था. 

Latest News
झारखंड के कुख्यात माफिया को STF ने किया ढेर, UP में घेराबंदी कर मारा गया 4 लाख का इनामी बदमाश
Add DNA as a Preferred Source

झारखंड में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले कुख्यात बदमाश छोटू सिंह को एसटीएफ ने ढेर कर दिया. एसटीएफ ने एक सूचना के बाद कुख्यात माफिया को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में घेर लिया. आरोपी पिछले काफी समय कई लूट और हत्याओं के मामले में वांछित चल रहा था. इसी दौरान पुलिस ने सूचना मिलने पर स्पेशल टास्क फोर्स ने कुख्यात बदमाश के एनकाउंट को अंजाम दिया. 

दरअसल आरोपी झारखंड में रहने वाला छोटू उर्फ आशीष रंजन बड़ा माफिया था. वह काफ़ी समय से छोटू पुलिस की नजरों से बचता जा रहा था. छोटू उर्फ आशीष प्रयागराज में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले था, जिसका सूचना मिलते ही STF की टीम ने शिवराजपुर चौराहे के पास आरोपी की घेराबंदी की थी. 

आशीष रंजन उर्फ छोटू हुआ ढेर

आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह जैसी मल्लिक रोड धनबाद झारखंड का रहने वाला था. आरोपी प्रयागराज में अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाला था. STF को इसकी जानकारी मिली थी, जिसके बाद एसटीएफ ने शिवराजपुर आरोपी छोटू को साथी के साथ दबोच लिया. 

एसटीएफ पर चलाई गोलियां

जैसे ही छोटू सिंह ने देखा की STF की टीम ने उसे चारों तरफ़ से घेर लिया है. उसने एसटीएफ की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. उसने राइफल और 9MM पिस्टल से पुलिस की टीम के ऊपर फायर किया, जिसमे जेपी राय, प्रभंजन और रोहित जो STF के अधिकारी और कर्मचारी है छोटू सिंह की फायरिंग से बाल बाल बचे. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी छोटू पर गोली चलाई. इस मुठभेड़ में गोली लगने से कुख्यात माफिया घायल हो गया. उसे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने आशीष रंजन उर्फ छोटू को मृत घोषित कर​ दिया. STF को छोटू सिंह के पास AK -47 , 1 पिस्टल , 9MM के तीन दर्जन कारतूस और एक बाइक मिली . पुलिस ने आशीष रंजन के ऊपर 4 लाख का इनाम घोषित किया हुआ था. आशीष रंजन झारखंड में जानलेवा हमले, हत्या, रंगदारी और लूट जैसे कई अपराध में वांछित चल रहा था. उसने जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की भी हत्या की है जो एक वायरल वीडियो के तहत सामने आया था .

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement