Advertisement

UP School Rules: स्कूलों में हर हफ्ते होगी बस 29 घंटे पढ़ाई, 10 दिन बिना बस्ते के भी जाएंगे बच्चे, पढ़ें नए नियम

Uttar Pradesh School Study Policy Change: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के स्कूलों में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने जा रही है. इसी कारण प्रदेश की शिक्षा नीति को National Curriculum Framework के हिसाब से बदला गया है.

UP School Rules: स्कूलों में हर हफ्ते होगी बस 29 घंटे पढ़ाई, 10 दिन बिना बस्ते के भी जाएंगे बच्चे, पढ़ें नए नियम

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Uttar Pradesh News- उत्तर प्रदेश में स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले होने जा रही है. रात-दिन बस्ते के बोझ से दबे रहने वाले बच्चों को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अब साल में 10 दिन बिना बस्ते के स्कूल आने का मौका देगी. साथ ही स्कूलों में पढ़ाई के साप्ताहिक घंटे भी घटाकर 29 किए जाएंगे यानी स्कूलों में कक्षाएं कम समय तक चलेंगी. केवल प्रमुख विषयों की कक्षाएं ही ज्यादा समय तक चलाई जाएंगी. दरअसल प्रदेश सरकार अपनी नई शिक्षा नीति ला रही है, जो नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy) के नियमों को लागू करने के लिए बनाई गई है. इसके तहत उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग ने स्कूल स्टडी पॉलिसी (UP School Study Policy) तैयार की है, जिसमें रोजाना अब 5 से 5.30 घंटे तक ही स्कूलों में पढ़ाई हुआ करेगी. 

नई पॉलिसी में कर रहे ये बदलाव

  • स्कूल में एक सप्ताह में अधिकतम 29 घंटे ही कक्षाएं लगाई जाएंगी.
  • सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 5 से 5:30 घंटे तक पढ़ाई होगी.
  • महीने के दो शनिवार को कक्षाएं महज ढाई घंटे ही चलाई जाएंगी.
  • महीने के बाकी बचे दोनों शनिवार को स्कूलों में छुट्टी रहा करेगी.
  • कक्षाओं में आम विषयों के पीरियड का समय 45 के बजाय 35 मिनट होगा.
  • प्रमुख विषयों की कक्षाओं का समय 45 से बढ़ाकर 50 मिनट किया जाएगा.
  • पूरे साल में अलग-अलग तारीखों को 10 दिन छात्र बिना बस्ते के आएंगे स्कूल.

NCF के तहत तैयार की जा रही है नई शिक्षा नीति

योगी सरकार ने अपनी नई शिक्षा नीति की नियमावली पूरी तरह से National Curriculum Framework (NCF) को फॉलो करते हुए तैयार किए हैं. इनसे स्कूलों में कक्षाओं का औसत समय 35 मिनट हो जाएगा, जिससे छात्रों पर पढ़ाई का दबाव कम होगा. साल में जिन 10 दिनों के दौरान स्कूल में छात्र बिना बस्ते के आएंगे, उस दिन मौखिक और प्रैक्टिकल के जरिये पढ़ाई चलेगी. नई नियमावली तैयार करने का मकसद छात्रों के ऊपर से पढ़ाई का बोझ घटाने के लिए उन्हें अधिक समय तक खेलने, रिक्रिएशन करने या अपनी रुचि के तहत दूसरा कोई काम करने का मौका देना है. विशेषज्ञों का दावा है कि इससे छात्रों का सामाजिक और आध्यात्मिक विकास होगा यानी बच्चे केवल पढ़ाकू कीड़े नहीं बने रहेंगे बल्कि उनका सर्वांगीण विकास होगा.

साल 2024 से लागू हो जाएगी नई शिक्षा नीति

देश में नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए साल 2024 का सत्र तय किया गया है. इसी दौरान उत्तर प्रदेश के स्कूलों में भी शिक्षा नीति लागू होगी. हालांकि उत्तर प्रदेश से पहले ही कई अन्य राज्य भी अपनी शिक्षा नीति को नई शिक्षा नीति के तहत बदल चुके हैं. कर्नाटक के स्कूलों को राज्य सरकार ने शनिवार के दिन पूरी तरह 'No Bag Day' का नियम लागू करने का निर्देश दिया हुआ है. साथ ही स्कूलों को बैग का वजन बच्चे के वजन से 15% कम रखने के भी निर्देश मिले हुए हैं. ऐसे ही कई अन्य राज्य भी बदलाव कर रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement