Advertisement

हरदीप सिंह पुरी-बीएल वर्मा का राज्यसभा जाना तय! BJP की लिस्ट में कौन-कौन?  

UP Rajya Sabha Election 2026: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए कल नामांकन की लास्ट डेट है. ऐसे में बीजेपी आज 8 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है. सपा भी तीसरे प्रत्याशी का नाम घोषित कर सकती है.

Latest News
हरदीप सिंह पुरी-बीएल वर्मा का राज्यसभा जाना तय! BJP की लिस्ट में कौन-कौन?  

यूपी राज्यसभा की 10 सीटों का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है (इमेज क्रेडिट - AI)

Add DNA as a Preferred Source
  • सपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए दो सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है  
  • राज्यसभा की एक सीट के लिए किसी भी पार्टी को 37 विधायकों के वोट चाहिए
  • बीजेपी ने 8 सीटों के लिए 25 संभावित नामों की लिस्ट केंद्रीय पैनल को भेजी है 

यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को वोटिंग होगी. नामांकन की लास्ट डेट 6 अक्टूबर है. बीजेपी आज 8 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है. हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा का यूपी से राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है. दोनों मौजूदा समय में यूपी से ही राज्यसभा सांसद हैं और केंद्र में मंत्री भी. 

बीजेपी की संभावित लिस्ट में कौन-कौन?

यूपी बीजेपी ने राज्यसभा की 8 सीटों के लिए करीब 25 नामों की लिस्ट केंद्रीय पैनल को भेजी है, जिसमें केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, स्मृति ईरानी, कुमार विश्वास सहित कई अन्य प्रमुख नाम शामिल हैं.

वहीं चर्चा है कि महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री कृपा शंकर सिंह को भी बीजेपी राज्यसभा भेज सकती है. उन्होंने बीजेपी के टिकट पर 2024 में जौनपुर लोकसभा से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे. वह 2004 से 2009 के बीच महाराष्ट्र सरकार में राज्य गृह मंत्री रहे हैं. 

किसका राज्यसभा जाना तय?

बीजेपी सूत्रों की मानों तो हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा का राज्यसभा जाना लगभग तय हैं. ये दो नाम आज जारी होने वाली लिस्ट में हो सकते हैं. दोनों केंद्र में मंत्री हैं. बदायूं के लोधी वोटरों में बीएल वर्मा की अच्छी पकड़ माना जाती है, जिसका फायदा आगामी विधाानसभा चुनाव में बीजेपी को मिल सकता है. एसे में भाजपा उन्हें दूसरी बार यूपी से राज्यसभा भेज सकती है. 

8 सीटों पर BJP कर रही जीत का दावा  

यूपी विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं, जिनमें से 7 खाली हैं. अभी कुल 396 विधायक हैं. राज्यसभा की एक सीट के लिए 37 वोट चाहिए होंगे. बीजेपी के पास 255 विधायक हैं. इस संख्या के आधार पर बीजेपी राज्यसभा की 7 सीटें आसानी से जीत जाएगी.

सात सीटें जीतने के बाद बीजेपी और उसके सहयोगियों के पास कुल मिलाकर 33 अतिरिक्त वोट बचेगी. आठवीं सीट के लिए NDA को चार और वोटों की जरूरत होगी, जो जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के दो निर्दलीय विधायकों से मिल सकते है. इसलिए बीजेपी 8 सीट जीतने का दावा कर रही है.

पूर्वांचल को साध सकती है BJP 

कृपा शंकर सिहं का मुंबई और महाराष्ट्र में रहने वाले यूपी के लोगों के बीच मजूबत पकड़ है. पूर्वांचल में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को संतुलित करने की रणनीति के तहत, बीजेपी उन्हें राज्यसभा सकती है. बीजेपी यूपी सूत्रों के अनुसार राज्यसभा की 8 सीटों में से 2 सीटों पर ब्राह्मण उम्मीदवारों को मौका मिलना लगभग तय है. इसके पीछे पार्टी का मकसद पढ़े-लिखे वर्ग तक पहुंचना और एक राजनीतिक संदेश देना है.

 किन सांसदों का पूरा होने वाला है कार्यकाल?

राज्यसभा में यूपी की कुल 31 सीटों हैं, जिनमें से 10 सीटों का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है. इसमें अरुण सिंह, गीता उर्फ ​​चंद्रप्रभा, बृज लाल, प्रो. राम गोपाल यादव, रामजी गौतम, बीएल वर्मा, सीमा द्विवेदी, दिनेश शर्मा और हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उप-राज्यपाल नियुक्त होने के बाद, दिनेश शर्मा ने 11 सितंबर को अपनी राज्यसभा सीट छोड़ दी थी.

बहुजन समाज पार्टी के रामजी गौतम का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है. संसद में किसी भी तरह के प्रतिनिधित्व के लिए बीएसपी के पास जरूरी संख्या नहीं है. 1994 के बाद यह पहली बार होगा, जब राज्यसभा में बीएसपी की कोई मौजूदगी नहीं होगी.

जयंत चौधरी को भी मिल सकती है सीट?

BJP अपने NDA सहयोगी RLD को राज्यसभा की एक सीट दे सकती है. RLD अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी सपा के समर्थन से राज्यसभा के लिए चुने गए थे. इसे लेकर अखिलेश यादव भी कई बार जयंत चौधरी पर तंज कस चुके हैं. इस बात की भी ज़ोरदार चर्चा है कि जयंत की जगह उनकी पत्नी चारू चौधरी को राज्यसभा भेजा जा सकता है, लेकिन पार्टी के किसी भी आधिकारिक सूत्र ने अभी तक इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की है.

सपा कर सकती है तीसरे उम्मीदवार की घोषणा 

यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने दो सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. अधिलेश यादव ने कहा था कि वह तीसरे प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटा रहे हैं. ऐसे में संभावना है कि आज सपा भी अपने तीसरे उम्मीदवार का नाम घोषित कर सकती है. सपा के 101 विधायक हैं और वह दो सीटें आसानी से जीतती दिख रही है. 

ये भी पढ़ें - BJP छोड़कर आए संजयन त्रिपाठी को सपा ने क्यों बनाया उम्मीदवार? काट दिया घोषित प्रत्याशी कमलेश यादव का टिकट

Advertisement
Advertisement

Advertisement