Advertisement

UP Rajya Sabha Election: अखिलेश यादव को लगा झटका, राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे इरफान सोलंकी

Rajya Sabha Election: एमपी-एमएलए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर इरफान सोलंकी को राज्यसभा चुनाव में वोट डालने की अनुमति देने की मांग की गई थी. जिसे कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया गया.

Latest News
UP Rajya Sabha Election: अखिलेश यादव को लगा झटका, राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे इरफान सोलंकी

 समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए मतदान से पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है. जेल में बंद समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे. कानपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट ने इरफान की अर्जी खारिज कर दी है. ऐसे में सपा के सामने अपने तीसरे उम्मीदवार को जीताना किसी चुनौती से कम नहीं है. इससे पहले सुहेलदेव समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी को भी अदालत ने मतदान में शामिल होने की अनुमति नहीं दी थी. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकारी वकील भास्कर मिश्रा ने कोर्ट में दलील दी कि इरफान की याचिका परोल या शॉर्ट टर्म बेल जैसी प्रतीत हो रही है. जिसके बारे में निर्णय करने का अधिकार ट्रायल कोर्ट को नहीं है. कोर्ट ने इसे मानते हुए अर्जी खारिज कर दी. वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से यह तर्क दिया गया था कि जिस तरह से झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को वोटिंग में शामिल होने की अनुमति दी गई थी उसी प्रकार इरफान सोलंकी को भी राज्यसभा चुनाव के मतदान में हिस्सा लेने दिया जाए.


 

यह भी पढ़ें- 'हफ्ते में एक दिन No Bag, नो होमवर्क', मध्य प्रदेश में छात्रों को मिली बड़ी राहत


कोर्ट ने सुनाया फैसला 

एमपी/एमएलए कोर्ट में अभियोजन ने कोर्ट में दलील दी कि बचाव पक्ष की अर्जी में इस बात का भी जिक्र नहीं है कि प्रार्थनापत्र किस धारा में दिया गया है. ट्रायल के दौरान किसी भी बंदी को वोट देने का अधिकार नहीं है. गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध इरफान गैंग लीडर हैं. हाई कोर्ट से भी उन्हें जमानत नहीं मिली है. मतदान के दौरान मतदान केंद्र में पुलिसबल को प्रवेश करने अनुमति नहीं होती है. ऐसे में इरफ़ान का बाहर रहना उचित नहीं है.  इसका केस के गवाहों पर असर पड़ सकता है. 

कौन हैं इरफान सोलंकी 

कानपुर के सीसामऊ सीट से विधायक इरफान सोलंकी महाराजगंज जेल में बंद हैं. उनके पिता मुश्ताल सोलंकी मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी रहे हैं. अपने पिता की राजनैतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए सोलंकी ने पहली बार साल 2007 में उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में आर्यनगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा. बता दें कि उनका विवादों से पुराना नाता है. उनपर आगजनी, मारपीट और गुंडागर्दी करने जैसे केस चल रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement