Advertisement

UP: जेल से छूटते ही ब्रेक डांस करने लगा शख्स, लोगों ने कहा- रेमो डिसूजा भी इसके आगे फेल, देखें Video

जेल के बाहर अपना कदम रखते ही शिवा खुशी से झूम उठा. जमकर नाचने लगा. वहां मौजूद पुलिसकर्मी और वकील भी उसका डांस देखकर हंसने को मजबूर हो गए.

Latest News
UP: जेल से छूटते ही ब्रेक डांस करने लगा शख्स, लोगों ने कहा- रेमो डिसूजा भी इसके आगे फेल, देखें Video

जेल से छूटते ही कैदी ने किया जमकर डांस

Add DNA as a Preferred Source

यूपी के कन्नौज जिला में मौजूद जेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय खूब वायरल हो रहा है. मामला एक कैदी के जेल से रिहा होने का है. जेल से छूटने की खुशी में शख्स मे जमकर डांस किया. शख्स का नाम शिवा नागर है. इस वीडियो में शिवा जेल के गेट पर जमकर ब्रेक डांस करता नजर आ रहा है. आपको बताते चलें कि वो मादक पदार्थ केस में गिरफ्तार हुआ था, और 9 महीने से जेल की कैद में था. उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कोशिशों के तहत रिहा कराया गया. डांस का ये वीडियो बुधवार का है.

ऐसे हुई रिहाई
रिहा हुआ शख्श मूल रूप से छिबरामऊ का रहने वाला है. उसे लगभग एक साल के लिए जेल भेजा गया था. गरीबी की वजह से वो जुर्माना भरने में असमर्थ था. इसी वजह से उसकी रिहाई नहीं हो पा रही थी. संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव लवली जायसवाल की मदद से उसका जुर्माना भरा गया. उनके साथ चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्वेतांक अरुण तिवारी ने भी इस क्रम में उसकी मदद की. यही वजह है कि वो जेल से रिहा हो पाया.

यूजर्स जमकर दे रहे प्रतिक्रियाएं
जेल के बाहर अपना कदम रखते ही शिवा खुशी से झूम उठा. जमकर नाचने लगा. वहां उपस्थित पुलिसकर्मी और वकील भी उसका डांस देखकर हंसने को मजबूर हो गए. साथ ही उनकी तरफ से शिवा के बेहतर भविष्य बनाने की सलाह दी गई. सोशल मीडिया पर शिवा के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. एक यूजर ने लिखा कि रेमो डिसूजा भी इसके आगे फेल. वहीं एक ने लिखा कि इसे तो डांस इंडिया डांस में होना चाहिए. इस वीडियो पर यूजर्स की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement