Advertisement

UP Politics: यूपी में बदला जाएगा CM? प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया बड़ा खुलासा

UP Politics Yogi Adityanath Future: उत्तर प्रदेश में बीजेपी के अंदर चल रहे गतिरोध की खबरों पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर जवाब दिया है. 

Latest News
UP Politics: यूपी में बदला जाएगा CM? प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया बड़ा खुलासा

यूपी में नहीं बदला जाएगा सीएम?

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश की राजनीति में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के नतीजों के बाद से उथल-पुथल का दौर जारी है. लखनऊ से लेकर दिल्ली तक बैठकों और बयानबाजियों का दौर जारी है. इस बीच प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बयान जारी कर अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की है.सीएम बदलने की खबरों पर उन्होंने कहा कि इस तरह की अटकलबाजी पूरी तरह से गलत है. शीर्ष कमान ने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री बदलने की कोई योजना नहीं है. 

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक से दूर रहे डिप्टी सीएम 
उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे में इन दिनों उठा-पटक का दौर जारी है. लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार हर मंडल के विधायक, एमएलसी, सांसदों और पदाधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं. सीएम की समीक्षा बैठक से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य दूर रहे हैं. मौर्य और योगी के बीच तनाव की खबरें लगातार चर्चा में हैं. 


यह भी पढ़ें: DNA Exclusive: ब्रिगेडियर करिअप्पा ने चलवाई थी, 'अपनों पर बोफोर्स' और जीता कारगिल


समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने तो मौर्य को 100 विधायक लाकर सरकार बनाने का खुला ऑफर तक दिया है. 

प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम बदलने की खबरों को बताया अफवाह 
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी चुनाव नतीजे आने के बाद से अब तक कई बार दिल्ली का चक्कर लगा चुके हैं. उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से अलग-अलग मुलाकात कर अपनी समीक्षा रिपोर्ट भी दी है. उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बदलने की कोई चर्चा नहीं है. ऐसी बातें सिर्फ अफवाह हैं. हम नतीजों की समीक्षा कर रहे हैं और हमारी पार्टी में अनुशासन के दायरे में रहते हुए सबको अपन बात करने का अधिकार है.  


यह भी पढ़ें: कांवड़ में नेम प्लेट पर रहेगी रोक, सुप्रीम कोर्ट बोला- आप मजबूर नही कर सकते


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement