Advertisement

यूपी-बिहार सीमा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 बोरियों में छिपी एक करोड़ की शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

अवैध शराब की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ यूपी पुलिस ने को बड़ी कामयाबी मिली है. रविवार को पुलिस ने यूपी-बिहार सीमा पर एक करोड़ की शराब जब्त की है.

Latest News
यूपी-बिहार सीमा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 बोरियों में छिपी एक करोड़ की शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

UP Police Constable Result 2024

Add DNA as a Preferred Source

अवैध शराब की तस्करी के मामले में यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. रविवार को चंदौली जिले में यूपी-बिहार सीमा पर एक करोड़ रुपए से ज्यादा की विदेशी शराब जब्त की है. पुलिस ने बताया कि अवैध शराब की भारी भरकम खेप एक ट्रक में 100 बोरियों में छिपाकर ले जाई जा रही थी. पुलिस को गुपित सूचना मिली जिसके बाद इसे उत्तर प्रदेश पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की संयुक्त कार्रवाई में एनएच-19 पर सिंघीताली पुल के पास जब्त कर लिया गया. 

पुलिस ने दी जानकारी 

पुलिस ने बताया कि उन्हें शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी. बिहार शराब निरोधक इकाई ने जानकारी दी थी कि पंजाब से अवैध शराब की एक बड़ी खेप बिहार के अंदरूनी हिस्सों में घुसपैठ करके भेजने की कोशिश की जा रही है. इसके बाद पुलिस ने वहां से आने-जाने वाले गाड़ियों की जांच शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस टीम को देखते ही ट्रक ड्राइवर यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश लगा, लेकिन पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए इलाके की घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया. ट्रक की तलाशी में पुलिस को 100 बोरियों में 720 कार्टन में 6399 लीटर अवैध विदेशी शराब मिली. इस शराब की बाजार में करीब 1.12 करोड़ रुपए कीमत आंकी गई है. 

ये भी पढ़ें-Himachal Pradesh: मनाली-रोहतांग हाईवे के पास खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, एक घायल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में हुई है. वो पंजाब का ही रहने वाला है. पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि शराब पंजाब से कम दामों में खरीदी गई और इसे बिहार में अधिक कीमत पर बेंचने के लिए ले जाया जा रहा था. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. ड्राइवर सुखदेव सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement