भारत
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में 28 अगस्त को एक ज्वैलरी शॉप में हुए लूट कांड में अब एक आरोपी के साथ पुलिस की भिड़ंत हो गई है. मंगेश यादव के बाद अजय यादव को इस बार यूपी पुलिस ने गोली मारी है.
Sultanpur Encounter: उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा किए जा रहे एनकाउंटर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. हाल ही में मंगेश यादव के एनकाउंटर से देश की राजनीति गरमा गई थी, और अब सुल्तानपुर लूट कांड से जुड़े एक और अपराधी का पुलिस के साथ सामना हो गया. गुरुवार को हुई इस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी अजय यादव घायल हो गया है. पुलिस के मुताबिक, अजय यादव को पैर में गोली लगी है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले, पुलिस ने इसी मामले में मंगेश यादव को एनकाउंटर में मार गिराया था.
5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
सुल्तानपुर के ठठेरी बाजार में 28 अगस्त को एक ज्वैलरी शॉप में डकैती का मामला सामने आया था. इस डकैती कांड में अब तक पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दुर्गेश सिंह, अजय यादव, विनय शुक्ला, अरविंद यादव और विवेक सिंह शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि सभी गिरफ्तार आरोपी एक लाख रुपये के इनामी थे. इन अपराधियों ने तमंचे के दम पर दुकान से करीब 2 किलो सोना, 700 ग्राम हीरा और अन्य कीमती ज्वैलरी लूट ली थी.
राजनीतिक आरोप
मंगेश यादव के एनकाउंटर के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई थी. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर जातिगत भेदभाव के आधार पर एनकाउंटर करने का आरोप लगाया था.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.