Advertisement

UP News: बाइक पर स्टंट करना पड़ा भारी, एक ने गंवाई जान तो एक लड़ रहा जिंदगी की जंग

यूपी के लखनऊ में बाइक से स्टंट करना दो युवकों को बहुत महंगा पड़ गया. तेज रफ्तार बाइक दीवार से जा टकराई और मौके पर ही एक की मौत हो गई.

Latest News
UP News: बाइक पर स्टंट करना पड़ा भारी, एक ने गंवाई जान तो एक लड़ रहा जिंदगी की जंग
Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो युवकों को जिंदगी से हाथ धोना पड़ा. दरअसल, दोनों युवक बाइक पर स्टंट कर रहे थे, लेकिन बाइक पर स्टंट करने की कीमत अपनी जान से चुकानी पड़ी. पुलिस ने बताया कि इस दुरर्घना में एक 26 साल के युवक की मौत हो गई है. वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है. 
 
बाइक स्टंट पड़ा महंगा 
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, दो युवक बाइक पर स्टंट कर रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार बाइक जानकीपुरम इलाके में एक दीवार से टकरा गई. चश्मदीदों के मुताबिक, विजय (26) और ललित (30) नाम के दो युवक तेज रफ्तार बाइक पर स्टंट कर रहे थे. इस हादसे में विजय की मौके पर ही मौत हो गई लेकिन ललित अभी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है. 


ये भी पढ़ें-AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने BJP नेता विजेंद्र गुप्ता के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, महिला से जुड़ा है मामला


पुलिस ने दी जानकारी 
पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक पर दुर्घटना तब हुई जब विजय ने मोटरसाइकिल पर अपना नियंत्रण खो दिया. दरअसल, उसने चेहरे पर जो मास्क लगाया था वो अचानक उसकी आंखों पर फिसल के आ गया जिससे उसे कुछ दिखाई नहीं दिया और ये हादसा हो गया. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement