Advertisement

UP News: प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, बारात से लौटते वक्त कार का हुआ एक्सीडेंट, 4 लोगों की दर्दनाक मौत 1 घायल

प्रयागराज के पिपरी क्षेत्र में शनिवार देर रात बारात से लौट रही कार पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है.

Latest News
UP News: प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, बारात से लौटते वक्त कार का हुआ एक्सीडेंट, 4 लोगों की दर्दनाक मौत 1 घायल
Add DNA as a Preferred Source

शनिवार की रात लगभग 12 बजे प्रयागराज के चायल कस्बे से लौट रही एक कार गुंगवा की बाग के पास अचानक अनियंत्रित होकर एक जामुन के पेड़ से जा टकराई. कार में सवार पांच लोग एक बारात से वापस आ रहे थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे ने इलाके में शोक और सनसनी का माहौल पैदा कर दिया. 

मौके पर मचा हाहाकार

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. क्षतिग्रस्त कार की हालत देख लोग सिहर उठे, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पिपरी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित किया, जबकि चालक की हालत नाज़ुक बनी हुई है. 

परिवारों में पसरा मातम

बारात की खुशियां कुछ घंटों पहले तक जिन घरों में गूंज रही थीं, वे अब मातम में डूब चुकी हैं. मृतकों के घरों में कोहराम मचा है और हर आंख नम है. रिश्तेदारों का कहना है कि यह हादसा तेज रफ्तार का नतीजा था. 


यह भी पढ़ें: पंजाब में दो जासूस गिरफ्तार, बॉर्डर पार भेज रहे थे सैन्य ठिकानों की तस्वीरें और सेना की गोपनीय जानकारी


पुलिस जांच जारी 

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है. शुरुआती रिपोर्ट्स में कार की गति अत्यधिक तेज बताई गई है, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. यह हादसा एक बार फिर यह याद दिलाता है कि रफ्तार की एक चूक जिंदगी को कहां से कहां पहुंचा सकती है. जो सफर कुछ समय पहले तक खुशियों का था, वह कुछ ही पलों में मातम में बदल गया. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement