Advertisement

Ayodhya: राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक, खुफिया चश्मा पहनकर फोटो खींच रहा था ये बिजनेसमैन, जानें पूरी बात

राम जन्मभूमि में सोमवार को संदिग्ध गतिविधि पर सुरक्षाकर्मियों ने एक युवक को हिरासत में लिया, जिसने कैमरे वाले चश्मे से फोटो खींचने की कोशिश की थी. जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया.

Latest News
Ayodhya: राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक, खुफिया चश्मा पहनकर फोटो खींच रहा था ये बिजनेसमैन, जानें पूरी बात
Add DNA as a Preferred Source

Ayodhya: सोमवार दोपहर 3 बजे राम जन्मभूमि परिसर में एक संदिग्ध गतिविधि ने सुरक्षाकर्मियों को सतर्क कर दिया. गुजरात के वडोदरा निवासी जानी जयकुमार अपनी पत्नी के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचे थे. उनके पहनने वाले चश्मे में दोनों किनारों पर कैमरे लगे थे, और जब वे फोटो खींचने के लिए बटन दबाते थे तो चश्मे की लाइट जल उठती थी. इस अजीबोगरीब स्थिति ने सुरक्षाकर्मियों को चौकस कर दिया, और तुरंत जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई.

हिरासत में ले लिया गया युवक 

सेक्योरिटी के सभी चेकिंग प्वाइंट पार करने के बाद जयकुमार सिंहद्वार के आगे तक पहुंच गए. वहां उन्होंने चश्मे के जरिए फोटो खींचनी शुरू की. तभी वहां मौजूद एक सुरक्षाकर्मी की नजर इस संदिग्ध गतिविधि पर पड़ी. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया. 


ये भी पढ़ें: Maha Kumbh Mela 2025 Tour: महाकुंभ मेला के लिए आईआरसीटीसी का बेस्ट टूर पैकेज, जानिए क्या मिलेगी सुविधाएं और क्या होगा किराया?


कैमरों वाला चश्मा 
चश्मे की कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है. यह एक हाईटेक गैजेट है, जिससे चोरी-छिपे फोटो खींचे जा सकते हैं. पूछताछ में पता चला कि जयकुमार वडोदरा के व्यापारी हैं और उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से उनकी गतिविधि गंभीर मानी गई. पूछताछ के बाद दंपत्ति को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. 

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement