Advertisement

UP News: रामलीला मंचन के दौरान राम और रावण में हो गई असली की लड़ाई, लोगों को करना पड़ा बीच-बचाव,Viral Video में देखें हाथापाई

उत्तर प्रदेश के गजरौला में रामलीला मंचन के दौरान राम और रावण के बीच असली में लड़ाई हो गई. हाथापाई इतनी बढ़ गई कि लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा. अब इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

Latest News
UP News: रामलीला मंचन के दौरान राम और रावण में हो गई असली की लड़ाई, लोगों को करना पड़ा बीच-बचाव,Viral Video में देखें हाथापाई
Add DNA as a Preferred Source

Ram-Ravan Fight : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला में रामलीला मंचन के दौरान राम और रावण के बीच केवल मंचन के लिए लड़ाई नहीं हुई बल्कि असली में लड़ाई हो गई. गजरौला के गांव सलेमपुर गोसाईं में रामलीला मंचन के दौरान राम और रावण कलाकारों के बीच धक्का-मुक्की का माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि गांव वालों को मंच पर आकर बीच-बचाव करना पड़ा. हालांकि, मामला शांत होने पर रामलीला का मंचन शुरू किया गया. अब लड़ाई का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

कैसे शुरू हुई लड़ाई, देखें वीडियो
गांव सलेमपुर गोसाईं में दशहरे के दिन रामलीला का मंचन चल रहा था. जब राम और रावण के बीच युद्ध का अभ्यास चल रहा था तब रावण थोड़े आक्रामक हो गए और राम को धक्का दे दिया. राम नीचे गिर गए. फिर क्या था राम ने भी कसर नहीं छोड़ी. वे भी रावण पर पिल पड़े. देखते-देखते ही युद्ध का मंचन असल विवाद में बदल गया. राम बने कलाकार ने अपना धनुष और सिर का मुकुट उतार कर फेंक दिया. हालांकि, बाद में गांव वालों के समझाने पर रामलीला फिर से शुरू की गई. 

'रावण' ने दी सफाई
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रावण का किरदार निभाने वाले श्रवण कुमार ने बताया कि मंच पर बिछी कालीन काफी चिकनी थी इस वजह से ये दुर्घटना हुई. इस वजह से राम का किरदार निभाने वाला शख्स मंच से नीचे गिर गया. रावण का किरदार निभाने वाले श्रवण कुमार ने कहा कि वह सब गलती से हुआ था. हम दोनों (राम और रावण) के बीच कोई मतभेद नहीं है. हम पिछले कई सालों से एक साथ ही रामलीला करते आ रहे हैं.  अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 


यह भी पढ़ें -'यौन संबंध, शराब, बदतमीजी...उफ्फ और न जाने क्या-क्या..., एयर होस्टेस ने बताए फ्लाइट के कई 'काले सच'


गांव के ही हैं दोनों शख्स
मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों ही कलाकार गांव के रहने वाले हैं. उधर, ग्राम प्रधान ओमकार सैनी ने बताया कि गांव के लोग रामलीला का मंचन करते हैं. रावण व राम बने कलाकार के बीच मंचन के दौरान धक्का मुक्की हुई, जिसके बाद मामला शांत करा दिया गया. अब किसी तरह का विवाद नहीं है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement