Advertisement

UP Crime News: चाची पर रखता था बुरी नजर, इरादों में नहीं हुआ कामयाब तो सिलबिट्टे पर पटक चाकुओं से गोदकर की हत्या

Man Killed Aunt: यूपी के सुल्तानपुर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स ने अपनी ही चाची का सिर पहले सिलबट्टे पर पटका और फिर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. 

Latest News
UP Crime News: चाची पर रखता था बुरी नजर, इरादों में नहीं हुआ कामयाब तो सिलबिट्टे पर पटक चाकुओं से गोदकर की हत्या

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के कादीपुर थाना पुलिस ने अपनी चाची की चाकू और सिल-बट्टे के कुचल कर हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के पति ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक रिश्ते में उसका भतीजा लगता है और वह काफी समय से उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था. अपने इरादों में कामयाब नहीं होने पर उसने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी का नाम आरिफ है और पीड़िता की पहचान सफीना के तौर पर हुई है. पुलिस ने आरोपी को मृतक के पति अल्ताफ की शिकायत के बाद अरेस्ट किया है. आरिफ को हत्या करने के बाद उसने घर से निकलते हुए भी देखा था. इलाके के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और किसी के लिए भी अपराध पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है. 

पुलिस (UP Police) ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि हमें अल्ताफ नाम के एक शख्स की शिकायत मिली थी जिसमें उसने पत्नी की हत्या की बात बताई. उसने अपने भतीजे पर ही आरोप लगाया और जब उसकी निशानदेही पर हमने आरोपी आरिफ को अरेस्ट किया तो उसने भी हत्या की बात स्वीकार कर ली है. हत्या में इस्तेमाल होने वाला चाकू भी बरामद कर लिया गया है. मामले की आगे जांच चल रही है. पुलिस ने बताया कि अल्ताफ जब फेरी लगाकर अपने घर पहुंचा तो सफीना खून से लथपथ जमीन पर मृत पड़ी थी. 

यह भी पढ़ें: सूचना सेठ ने कैसे बेटे का शव सूटकेस में किया था पैक, बताई पूरी कहानी   

अल्ताफ ने भतीजे पर लगाए गंभीर आरोप 
अल्ताफ ने अपने भतीजे आरिफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने बताया कि मृतक के पति ने बयान दर्ज कराया है और उसमें उसने आरोप लगाया है कि उसका भतीजा उसकी पत्नी सफीना पर बुरी नजर रखता था. जब वह अपने इरादों में कामयाब नहीं हुआ तो उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक के पति का यह भी दावा है कि आरोपी का पहले से क्रिमिनल बैकग्राउंड रहा है और उसने कई बार अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट की है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है. 

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में बुरी तरह पिटे यूपी के 3 साधु, लोगों ने समझा बच्चा चोर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement