Advertisement

UP News: सास का शव लेकर दामाद पहुंचा बैंक, भरने लगा विड्रॉल फॉर्म

महिला की मौत का बाद उसके दामाद उसके शव को घर ले जाने की जगह उसे ब्रांच लेकर चला गया. वहां जाकर वो अपनी सास के नाम पर पैसे निकालने की कोशिश करने लगा.

Latest News
UP News: सास का शव लेकर दामाद पहुंचा बैंक, भरने लगा विड्रॉल फॉर्म

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

यूपी के हरदोई जिले से एक बड़ा ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. मामला बैंक से जुड़ा हुआ है. हरदोई जिले में मौजूद एक बैंक के ब्रांच में एक दामाद अपनी सास का शव लेकर पैसा निकालने पहुंच गया. दरअसल शहर में मौजूद एक प्राईवेट हॉस्पिटल में एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु उपचार को दैरान हो गई. उस महिला की मौत का बाद उसके दामाद उसके शव को घर ले जाने की जगह उसे ब्रांच लेकर चला गया. वहां जाकर वो अपनी सास के नाम पर पैसे निकालने की कोशिश करने लगा.

बैंक मैनेजर की ओर से किया गया वेरिफिकेशन
दामाद ने बैंक मैनेजर से कहा कि उसकी सास की तबीयत खराब है, इसलिए वो कोई हरकत नहीं कर रही है. दामाद की तरफ से बैंक मैनेजक को बताया गया कि उसकी सास बेहद बिमार है. इस दौरान दामाद की तरफ से वहां पर विड्रॉल फॉर्म भी भरा जाने लगा. बैंक मैनेजर को शक हुआ तो वो वेरिफिकेशन करने लगा. इस दौरान मैनेजर ने पाया कि महिला की बॉडी कोई हरकत नहीं कर रही है. जांच में मैनेजर को पता लगा कि महिला की मौत हो चुकी है. 

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची बैंक
महिला की मौत के बारे में पता चल जाने के बाद मैनेजर ने पैसा निकालने से मना कर दिया. साथ ही पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी. इसके बाद मृतक महिला का दामाद और उसका परिवार ब्रांच परिसर में हंगामा काटने लगा. सूचना मिलते ही पुलिस ब्रांच पहुंच गई, और महिला के शव को अपने कब्जे में कर लिया. पुलिस की ओर से महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए आगे भेज दिया गया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement