Advertisement

UP News: प्रयागराज में नर्सरी छात्र के साथ हैवानियत, शिक्षकों की बेरहमी से पिटाई में मासूम की दर्दनाक मौत

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. नैनी इलाके की एक नर्सरी में पढ़ने वाले बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Latest News
UP News: प्रयागराज में नर्सरी छात्र के साथ हैवानियत, शिक्षकों की बेरहमी से पिटाई में मासूम की दर्दनाक मौत
Add DNA as a Preferred Source

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. नैनी के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले नर्सरी कक्षा के एक 4 वर्षीय मासूम छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. आरोप है कि स्कूल के ही दो शिक्षकों ने छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी जान चली गई. परिजनों ने जब बेटे के शरीर पर चोट के निशान देखे तो उनके होश उड़ गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह घटना शिक्षा के मंदिर में हैवानियत की हदें पार करने वाली मानी जा रही है. 

क्या है पूरा मामला

प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र स्थित महेवा इलाके के एक निजी स्कूल में वीरेंद्र जायसवाल का चार वर्षीय बेटा शिवाय जायसवाल नर्सरी का छात्र था. गुरुवार की सुबह पिता ने रोज की तरह बेटे को स्कूल छोड़ा. लेकिन करीब 11 बजे स्कूल से अचानक कॉल आया कि बच्चे की तबीयत खराब हो गई है. जिसके बाद जब परिजन स्कूल पहुंचे तो शिवाय की सांसें थम चुकी थीं. बच्चे के शरीर पर कई जगह चोट के गहरे निशान थे, जिनमें से कुछ निजी अंगों के पास भी थे. यह देख परिवार सदमे में आ गया. परिजनों का आरोप है कि स्कूल के दो शिक्षकों ने शिवाय के साथ बर्बरता की और पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई. 


यह भी पढ़ें: Viral Video: 'पीएम के पैरों में है भारतीय सेना' Vijay Shah के बाद अब MP में डिप्टी CM की फिसली जुबां, जानिए क्या-क्या कहा


जारी है पुलिस की कार्रवाई

डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर दोनों शिक्षकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चोट के निशानों की पुष्टि हुई है, जो बच्चे के निजी हिस्सों तक पाए गए हैं. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और स्कूल प्रशासन से भी पूछताछ जारी है. मासूम शिवाय की मौत से परिजन टूट चुके हैं और इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों पर जल्द कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement