Advertisement

UP: अमेठी में दलित परिवार के चार लोगों की हत्या, घर में घुसकर मारी थी गोली, जानें पूरा मामला

UP: अमेठी में एक दलित के चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है. यहां पर हत्यारों ने घर में घुसकर दो बच्चों समेत पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया. आइए जानते है पूरा मामला

Latest News
 UP: अमेठी में दलित परिवार के चार लोगों की हत्या, घर में घुसकर मारी थी गोली, जानें पूरा मामला
Add DNA as a Preferred Source

UP: यूपी के अमेठी से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां पर जहां देर शाम बदमाशों ने घर में घुसकर एक दलित परिवार को मौत के घाट उतार दिया. हत्यारों ने शिक्षक और उनके पूरे परिवार की गोली मार कर हत्या कर दी है. घटना में शिक्षक उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई.

वारदात को अंजाम देकर भाग निकले हत्यारे
घटना को अंजाम देकर सभी बदमाश मौके से फरार हो गए. भीड़भाड़ वाले चौराहे पर सरेशाम हुई वारदात के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस के अलावा फॉरेंसिक और डॉग squad की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई. एसपी अनूप सिंह और डीएम निशा अनन्त भी मौके पर पहुंचे है. रेंज के आईजी प्रवीण कुमार और एडीजी एसबी शिरोडकर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.


यह भी पढ़ें - Maharashtra: चलते ऑटो में हुई लड़की से छेड़छाड़, सिर पर लगी चोट के बाद अस्पताल में भर्ती


दरअसल ये पूरा मामला शिवरतन में थाना क्षेत्र के अरवा भवानी चौराहे के पास का है. यहां चौराहे से 100 मीटर दूर और भवानी रोड पर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक सुनील कुमार अपनी पत्नी पूनम और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था. शाम करीब 6:45 बजे अज्ञात बदमाश घर में और चारों की गोली मारकर हत्या कर दी. 

किसी करीबी का हो सकता है हाथ
मृतक सुनील कुमार पनहोना प्राथमिक विद्यालय के तैनात थे. घटना को लेकर आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि घटना में अहम सुराग मिले है. हत्याकांड में किसी करीबी का ही हाथ हो सकता है. 
 
बहुत जल्द किया जाएगा खुलासा
मृतक अध्यापक सुनील कुमार अपनी पत्नी पूनम और दो बेटियों के साथ किराए के मकान में रहते थे. करीब 3 महीने पहले ही उनका ट्रांसफर रायबरेली से अमेठी जिले के लिए हुआ था. इस घटना पर आई जी ने कहा है कि घटना के खुलासे के लिए लगाई गई है चार टीमें
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्यों को संकलित किया है.
घर मे किसी फोर्सफुल इंट्री के निशान नही है, बहुत जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा.
 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement