Advertisement

UP News: मुहर्रम जुलूस में बिरयानी ने मचाई तबाही, एक की मौत, 70 लोग बीमार, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नानौता क्षेत्र में मुहर्रम जुलूस के दौरान शनिवार रात एक बड़ी घटना सामने आई है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Latest News
UP News: मुहर्रम जुलूस में बिरयानी ने मचाई तबाही, एक की मौत, 70 लोग बीमार, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
Add DNA as a Preferred Source

UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नानौता क्षेत्र में मुहर्रम जुलूस के दौरान शनिवार रात एक बड़ी घटना सामने आई. यहां बिरयानी खाने के बाद 70 लोग अचानक बीमार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार  इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाकी का इलाज चल रहा है. प्रशासन ने खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच के लिए आदेश दे दिए हैं और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अलर्ट जारी कर दिया है. 

क्या है पूरा मामला 

दरअसल, शनिवार रात नानौता कस्बे में मुहर्रम के मौके पर एक समुदाय के लोगों ने बिरयानी और शरबत बांट रहे थे. इसके बाद कई लोग उल्टी, पेट दर्द और कमजोरी जैसी समस्याओं का सामना करने लगे. जैसे ही स्थिति गंभीर हुई, प्रभावित लोगों को जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया. 60 साल के शबी हैदर, की हालत बिगड़ने पर उन्हें रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई. फिलहाल, 54 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 15 को डिस्चार्ज कर दिया गया है. 


यह भी पढ़ें: पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने रिटायरमेंट के 8 महीने बाद भी खाली नहीं किया सरकारी बंगला, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लिखा लेटर


दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई 

मीडिया से बातचीत करते हुए, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है और मामले की जांच शुरू कर दी है. खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं. प्रशासन ने अफवाहों से बचने और धैर्य बनाए रखने की अपील की है.पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इलाके में शांति बनाए रखने के लिए मौजूद हैं. जिलाधिकारी मनीष बंसल ने स्थिति को नियंत्रित बताया और कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement