Advertisement

UP News: एग्जाम के बीच में छात्रा को आए पीरियड्स, पैड मांगने पर मिली इतनी बड़ी सजा

यूपी के बरेली में परिक्षा के दौरान एक छात्रा को पीरियड्स आ गए. इसके बाद जब छात्रा ने पैड मांगा तो टीचर ने उसे क्लास से बाहर निकाल दिया.

Latest News
UP News: एग्जाम के बीच में छात्रा को आए पीरियड्स, पैड मांगने पर मिली इतनी बड़ी सजा
Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां 11वीं कक्षा की एक छात्रा को परीक्षा के दौरान पीरियड्स शुरू हो गए. इसेक बाद छात्रा ने पैड मांगा तो हेडमास्टर ने उसे सजा सुना दी और एक घंटे तक क्लासरूम के बाहर खड़ा रखा. मामले में छात्रा के पिता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है. महिला कल्याण विभाग और राज्य महिला आयोग ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है और इसे महिला अधिकारों के उल्लंघन का मामला बताया है.

क्या है पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, ये घटना शनिवार की है जब गर्ल्स स्कूल की छात्रा परीक्षा देने आई थी. परीक्षा के दौरान पीरयड्स शुरू होने पर उसने हेडमास्टर से मदद मांगी लेकिन उसकी मदद करने के बजाय, हेडमास्टर ने उसे नजरअंदाज किया और सजा के दौर पर उसे एक घंटा के लिए कक्षा से बाहर खड़ा कर दिया. स्कूल प्रशासन से कोई मदद न मिलने के बाद छात्रा अपने घर लौट आई और इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपनी मां को दी. 

ये भी पढ़ें-लेबनान में इजरायली सेना ने की गोलीबारी, 22 लोगों की मौत, 124 से ज्यादा घायल

छात्रा के पिता ने दर्ज की शिकायत 
छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने हेडमास्टर से सैनिटरी पैड की मांग की थी, लेकिन उसे लगभग एक घंटे तक क्लासरूम के बाहर खड़ा रखा गया. इस घटना से छात्रा मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हो गई. पिता ने इस मामले में जिला मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS), राज्य महिला आयोग और महिला कल्याण विभाग को लिखित शिकायत दी है.

पिता की शिकायत के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी नंदन ने बताया कि पिता की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है. कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठनों ने इस घटना की निंदा की है और स्कूल प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement