Advertisement

UP News: डॉक्टर था रील देखने में बिजी, तड़पती महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए लोगों ने कर दिया हंगामा

यूपी के मैनपुरी में एक डॉक्टर मोबाइल में रील देख रहा था. इस दौरान एक मरीज ने दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Latest News
UP News: डॉक्टर था रील देखने में बिजी, तड़पती महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए लोगों ने कर दिया हंगामा
Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के मौनपुरी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक डॉक्टर की लापरवाही के चलते मरीज की जान चली गई. मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिस वक्त डॉक्टर को मरीज का इलाज करना चाहिए था उस वक्त वो मोबाइल में रील्स देख रहा थे. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

क्या है पूरा मामला
दरअसल, ये मामला थाना कोतवाली के मोहल्ला सौथियाना का है. यहां के रहने वाले गुरुशरण सिंह ने बताया कि उनकी मां प्रवेश कुमारी को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद वह अपनी मां को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल ले गया. उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर तैनात फिजिशियन डॉक्टर आदर्श सेंगर अपनी कुर्सी पर बैठकर इंस्टाग्राम फेसबुक पर रील्स देख रहे थे. उनसे कई बार मरीज को देखने के लिए कहा पर वह कुर्सी से नहीं उठे. 

ये भी पढ़ें-Uttarakhand में लागू हुगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, शादी- लिवइन के लिए रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, जानें और क्या होंगे बदलाव

जब मेरी मां की तबियत ज्यादा खराब हुई तो हम लोगों ने हंगामा शुरी कर दिया. इस बात से नाराज होकर डॉक्टर आदर्श सेंगर तेजी से उठे और मुझे थप्पड़ जड़ दिया. दुख की बात ये है कि तब तक मेरी मां की मौत हो चुकी थी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मामले में जिला अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. आरोप सिद्ध होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement