Advertisement

UP News: 3 बच्चों की मां ने बॉयफ्रेंड के लिए छोड़ा घर, पति ने बच्चों साथ खाया जहर 

UP Crime New: उत्तर प्रदेश के बहराइच में 3 बच्चों की मां ने बॉयफ्रेंड के लिए घर-परिवार सब छोड़ दिया. यह सदमा पति बर्दाश्त नहीं कर सका और 3 बच्चों के साथ जहर खा लिया. पिता की मौत हो गई है जबकि तीनों बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. 

UP News: 3 बच्चों की मां ने बॉयफ्रेंड के लिए छोड़ा घर, पति ने बच्चों साथ खाया जहर 

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक महिला ने अपने पति और 3 बच्चों को छोड़ दिया और बॉयफ्रेंड के साथ चली गई. घर वालों को जब यह बात पता चली तो हैरान रह गए. पति को जब इस बारे में पता चला तो वह सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सका. उसने अपने तीनों बच्चों के साथ जहर खा लिया. जहर खान की वजह से उसकी मौत हो गई जबकि तीनों बच्चों की हालत गंभीर है. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. तीनों बच्चों को इलाज के लिए बहराइच के मेडिकल कॉलेज से अब लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में रेफर किया गया है. मृतक की पहचान धर्मचंद के तौर पर हुई है और उसके परिवार का कहना है कि पारिवारिक विवाद की वजह से काफी परेशान रहता था. 

घटना उत्तर प्रदेश के बहराइच के बहरामपुर गांव की है. परिवार और पड़ोसियों का कहना है कि धर्मचंद का अक्सर अपनी पत्नी के साथ विवाद रहता था. वह पत्नी को बॉयफ्रेंड से दूर रहने और घर-परिवार में मन लगाने के लिए कहा करता था. हालांकि, एक दिन पत्नी घर छोड़कर चली गई और अपने तीनों बच्चों को भी उसके पास ही छोड़ गई. मृतक को जब इसका पता चला तो वह गहरे अवसाद में चला गया और उसने तीनों बच्चों के साथ जहर खा लिया. 

यह भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल ने भरा नॉमिनेशन, लेडी लक ने गुलाब दे घर से किया विदा

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा 
पुलिस अधिकारी प्रशांत वर्मा ने कहा कि बच्चों की हालत गंभीर है. देर रात बच्चों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है. अब तक मामला आत्महत्या का ही लग रहा है. हमने मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. फिलहाल ट्रॉमा सेंटर में भी तीनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

परिवार ने लगाया पत्नी पर गंभीर आरोप 
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, परिवार ने मृतक की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का कहना है कि लाख मनाने-समझाने के बाद भी धर्मराज की पत्नी अपने बॉयफ्रेंड से मिलने जाती थी. उसकी हरकतों की वजह से वह काफी परेशान रहता था और उसने आसपास निकलना भी छोड़ दिया था. वह अपना घर किसी भी तरह से बचाना चाहता था क्योंकि उसके तीन बच्चे थे. पत्नी के बॉयफ्रेंड के लिए घर छोड़ने का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पाया. 

यह भी पढ़ें:  चुनाव प्रचार पर निकले में BRS सांसद पर जानलेवा हमला, पेट में चाकू घोंपा 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement