Advertisement

UP Murder News: पिता-पत्नी समेत 8 लोगों को मारा, शराब कारोबारी कैसे बना पूरे परिवार का हत्यारा?

वाराणसी के शराब कारोबारी राजेंद्र गुप्ता ने अपने ही परिवार के 8 लोगों की जान ले ली. इतना ही नहीं इसके बाद खुद भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया.

Latest News
UP Murder News: पिता-पत्नी समेत 8 लोगों को मारा, शराब कारोबारी कैसे बना पूरे परिवार का हत्यारा?
Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. यहां एक अवैध शराब के कारोबार को बढ़ाने के लिए व्यक्ति ने अपने परिवार को ही मौत के घाट उतार दिया. हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी में तांत्रिक का एंगल सामने आया है. पता चला कि राजेंद्र ने ये सब तांत्रिक के कहने पर किया. राजेंद्र को पैसे की कोई कमी नहीं थी. इसके बावजूद कारोबार बढ़ाने के लालच में राजेंद्र इतना अंधा हो गया की उसने अपनी पत्नी और बच्चों की जान ले ली. 

तंत्रिक की सलाह पर ली जान 
राजेंद्र का करोबार ठीक चल रहा था. इसके साथ ही उन्हें प्रापर्टी का किराया ही हर महीने पांच लाख रुपये से ज्यादा मिलता था. मिली जानकारी के मुताबिक बीते एक साल से उनका अवैध शराब का काम कुछ ठीक नहीं चल रहा था. इस वजह से राजेंद्र एक साल अपने परिवार से अलग भी रहे. इसके लिए उन्होंने कई टोटके भी करवाए. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आखिर में तांत्रिक ने कह दिया कि उनके कारोबार में बाधा डालने वाली उनकी पत्नी है. तांत्रिक की इस सलाह पर शराब कारोबारी राजेंद्र गुप्ता दिवाली के दिन अपने घर लौटे और पत्नी-बच्चों के साथ दिवाली मनाई. इसेक बाद मंगलवार की सुबह मौका देखकर राजेंद्र गुप्ता ने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी और फिर गिल्ट में आकर खुद को भी गोली मार ली. 


ये भी पढें-'झूठ बोलने वाले को वोट क्यों?' CM योगी के 'बटेंगे तो कटेंगे' बयान पर सोरेन-खरगे का पलटवार


पिता और भाई को भी मारा
दरअसल, 28 साल पहले इस कारोबार को लेकर उनकी पत्नी ने विरोध किया था. उस समय खूब झगड़ा हुआ और पत्नी उन्हें छोड़ कर चली गई. राजेंद्र गुप्ता के पिता और भाई ने भी विरोध किया. ऐसे में राजेंद्र ने उनकी हत्या कर दी. उन्हें बचाने के लिए पिता का गनर और भाई की पत्नी आगे आए तो उन्हें भी मार दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. बाद में सबूत के अभाव में वह जेल से बाहर आ गया और दूसरी शादी रचाई. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement