Advertisement

‘सत्ताईस का नारा, निषाद है सहारा’, SP-BJP ऑफिस के बाहर क्यों लगाए गए ये पोस्टर

UP News: पोस्टर में निषाद पार्टी के प्रमुख और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की तस्वीर लगी हुई है. इस पोस्टर में नारा लिखा हुआ है कि 'सत्ताईस का नारा, निषाद है सहारा'. 

Latest News
‘सत्ताईस का नारा, निषाद है सहारा’, SP-BJP ऑफिस के बाहर क्यों लगाए गए ये पोस्टर

Nishad Party Slogan

Add DNA as a Preferred Source

UP News: यूपी की राजिनीति इन दिनों अपने अपने चरम पर है. इसको लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं. प्रदेश में उपचुनाव का माहौल छाया हुआ है. इस बीच लखनऊ में बीजेपी और सपा के ऑफिस के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं. ये पोस्टर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से लगाई गई है. पोस्टर में निषाद पार्टी के प्रमुख और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की तस्वीर लगी हुई है. इस पोस्टर में नारा लिखा हुआ है कि 'सत्ताईस का नारा, निषाद है सहारा'. 

कहां-कहां लगाया गया है ये पोस्टर?
आपको बताते चलें कि पोस्टर में संजय निषाद के साथ ही उनके बेटे प्रवीण निषाद की भी तस्वीर लगाई है. ये पोस्टर निषाद पार्टी के नेता बिजेंद्र त्रिपाठी की तरफ से लगाई गई है. इससे पहले भी लखनऊ में संजय निषाद से जुड़ा एक बैनर लगाया गया था. इस बैनर में उन्हें 2027 का खेवनहार लिखा गया था. आज लगे पोस्टर में उन्हें सहारे को तौर पर दिखाया गया है. इस स्लोगन वाले पोस्टर को लेकर सियासी पारा गरमाया हुआ है. असल में ये पोस्टर सपा ऑफिस, सीएम हाउस, राजभवन, संजय निषाद के लिए के नजदीक स्थित के पास ये बैनर लगाए गए हैं.

पोस्टर क्यों लगाए गए?
यूपी उपचुनाव को लेकर निषाद पार्टी बीजेपी से सीट की उम्मीद कर रही थी, लेकिन उन्हें सीट नहीं मिली. इसके बाद बिजेंद्र कुमार त्रिपाठी की ओर से पोस्टर लगाने का दौर शुरू कर दिया गया है. इन पोस्टर्स लगाने का मेन उद्येश्य 2027 को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की अहमियत को बताना है. साथ ही ये जताने का प्रयास है कि निषाद का साथ बीजेपी के लिए बेहद जरूरी है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement