Advertisement

UP Bypoll Election: 'मिल्कीपुर सीट से डर रही है BJP', उपचुनाव टलने पर अवधेश प्रसाद का बड़ा बयान

Ayodhya News: यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने थे, लेकिन अब 10 में से 9 पर ही उपचुनाव होंगे. मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के डेट का ऐलान नहीं हुआ है. आसे में सपा सांसद अवधेश प्रसाद अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

Latest News
UP Bypoll Election: 'मिल्कीपुर सीट से डर रही है BJP', उपचुनाव टलने पर अवधेश प्रसाद का बड़ा बयान
Add DNA as a Preferred Source

UP ByPoll: यूपी की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है ऐसे में समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है. अवधेश प्रसाद ने बताया कि उन्होंने 12 जून को मिल्कीपुर के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बावजूद, BJP प्रत्याशी ने अदालत से अपनी याचिका वापस नहीं ली, जिससे उनकी मंशा पर सवाल उठ रहे हैं. 

अवधेश प्रसाद ने मीडिया के सामने कहा कि उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने थे, जिनमें मिल्कीपुर भी शामिल है. उन्होंने कहा कि जब मैंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया, तो BJP प्रत्याशी को कोर्ट में डाली याचिका वापस लेनी चाहिए थी. परंतु उन्होंने ऐसा नहीं किया, जिससे साफ है कि वह इस चुनाव से डर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मिल्कीपुर सीट अयोध्या से जुड़ी होने के कारण अत्यधिक महत्वपूर्ण है. यहां के लोग समाजवादी पार्टी के प्रति अपना समर्थन देने का मन बना चुके हैं.

अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया 
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मिल्कीपुर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा न होने पर BJP पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि, जिसने जंग टाली है, समझो उसने जंग हारी है. मिल्कीपुर सीट बीजेपी और सपा दोनों के लिए जरूरी बन गई है. सपा ने पहले ही इस सीट पर अपने प्रत्याशी के रूप में अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद का नाम घोषित कर दिया है. हालांकि, अजीत प्रसाद पर हाल ही में मारपीट और फिरौती मांगने के मामले में केस दर्ज है. 

सपा ने उनके बेटे को बनाया है उम्मीदवार 
मिल्कीपुर सीट से 2022 में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अवधेश प्रसाद विधायक बने थे. लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या (फैजाबाद) सीट से सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया. सपा ने अब इस सीट के लिए उनके बेटे अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है.


ये भी पढ़ें- आज नायब सैनी लेंगे CM पद की शपथ, PM समेत ये नेता रहेंगे मौजूद, जानें कौन होगा कैबिनेट में शामिल


इन सीटों पर होंगे चुनाव 
उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने थे, जिनमें करहल (मैनपुरी), फूलपुर (प्रयागराज),सीसामऊ (कानपुर), कटेहरी (अंबेडकरनगर), मझवां (मिर्जापुर), मिल्कीपुर (अयोध्या), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद सदर, मीरापुर (मुजफ्फरनगर), और कुंदरकी (मुरादाबाद) शामिल हैं. हालांकि, अब इन सीटों में से 9 पर उपचुनाव की तारीखें घोषित की गई हैं, जबकि मिल्कीपुर सीट पर अभी कोई घोषणा नहीं की गई है. वहीं दूसरी  9 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा. साथ ही 23 नवंबर को इसके नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement